{"_id":"5bc174d9bdec22694d430ef4","slug":"egg-production-in-india-to-cross-100-billion-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्वच्छ व पौष्टिक भोजन' अंडे का उत्पादन होगा 100 अरब के पार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
'स्वच्छ व पौष्टिक भोजन' अंडे का उत्पादन होगा 100 अरब के पार
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का अंडा उत्पादन मौजूदा समय के सालाना 90 अरब अंडों से बढ़कर जल्द ही 100 अरब तक पहुंच जाएगा, जैसा कि देश का मुर्गीपालन क्षेत्र तेजी से बढ़ने के साथ व्यवस्थित भी हो रहा है। यह बात सरकार ने शुक्रवार को कही।
विश्व अंडा दिवस पर एक सभा को संबोधित करते हुए कृषि राज्य मंत्री परषोत्तम रुपाला ने कहा कि मुर्गीपालन क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है और देश की खाद्य सुरक्षा में भी योगदान दे रहा है।
स्वच्छ व पौष्टिक भोजन है अंडा
उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र रोजगार के कई अवसर प्रदान करने के साथ-साथ सरकार के 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को पूरा करने में भी सहायता प्रदान करेगा। रुपाला ने कहा कि मुर्गीपालन कारोबार के लिए बहुत अधिक निवेश की आवश्यकता नहीं होती है, जो कि छोटे स्तर के किसानों के लिए सहायक है। मौके पर मौजूद रहीं कृषि राज्य मंत्री कृष्णा राज ने कहा कि अंडे स्वच्छ व पौष्टिक भोजन है।
विज्ञापन
समारोह में मौजूद कृषि सचिव तरुण श्रीधर ने कहा कि देश का मुर्गीपालन क्षेत्र लगभग एक लाख करोड़ रुपये का है। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही घरेलू अंडा उत्पादन 90 अरब सालाना से बढ़कर 100 अरब सालाना हो जाएगा। देश का मुर्गीपालन क्षेत्र 6 फीसदी सालाना की रफ्तार से बढ़ रहा है, साथ ही निर्यात बाजार दोहन से यह क्षेत्र व्यवस्थित भी हो रहा है।