फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Edible Oil Import: Palm oil imports hit 13-year low as soybean oil surges

Edible Oil Import: देश में पाम ऑयल का आयात 13 वर्षों के निचले स्तर पर पहुंचा, सालाना आधार पर 65% की आई कमी

Wed, 12 Feb 2025 03:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 12 Feb 2025 03:00 PM IST
सार

Palm Oil Import Declined: देश में पाम ऑयल का आयात सालाना आधार पर 65% घटकर जनवरी 2025 में 2,75,241 टन पर पहुंच गया। आयात का यह आंकड़े पिछले 13 वर्षों में सबसे कम है। एसईए के अनुसार खाद्य तेलों का आयात जनवरी में 13 प्रतिशत घटकर 10.49 लाख टन हो गया। पिछले साल 12 लाख टन खाद्य तेलों का आयात किया गया था। आंकड़े क्या कहते हैं, आइए जानें।

विज्ञापन
Edible Oil Import: Palm oil imports hit 13-year low as soybean oil surges
oil - फोटो : Adobe stock

विस्तार

देश में पाम ऑयल का आयात सालाना आधार पर 65% घटकर जनवरी 2025 में 2,75,241 टन पर पहुंच गया। आयात का यह आंकड़े पिछले 13 वर्षों में सबसे कम है। तेल कारोबारियों के संगठन सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोशिएशन के अनुसार पॉम ऑयल के आयात में कमी का सबसे प्रमुख कारण खरीदारों की ओर से सोयाबीन के तेल को प्राथमिकता देना है। एसईए ने तेल के आयात से जुड़े आंकड़े बुधवार को जारी किए।  एसईए के अनुसार खाद्य तेलों का आयात जनवरी में 13 प्रतिशत घटकर 10.49 लाख टन हो गया। पिछले साल 12 लाख टन खाद्य तेलों का आयात किया गया था।

विज्ञापन

भारतीय बाजार में पाम ऑयल की जगह ले रहा सोयाबीन ऑयल

एसईए ने अपने एक बयान में कहा, " भारत में पाम ऑयल धीरे-धीरे बाजार में अपनी पकड़ खो रहा है। उसकी जगह सोयाबीन का तेल ले रहा है।" मलेशिया से आने वाले पाम ऑयल की सप्लाई में कमी आने से ग्राहकों ने खरीदारी में दक्षिण अमेरिका से आने वाले सोयाबीन ऑयल की खरीदारी में रुचि दिखाई है। 

विज्ञापन


पाम ऑयल से जुड़े उत्पादों में परिष्कृत और गंध वाले (आरबीडी) पामोलीन का आयात सालाना 2,44,678 से घटकर अब महज 30, 465 टन रह गया है। वहीं, क्रूड पाम ऑयल का शिपमेंट 5,32,877 टन से घटकर अब 2,40,276 टन हो गया है। एसईए के अनुसार नेपाल से आने वाले सस्ते सोयाबीन ऑयल और पाम ऑयल ने घरेलू बाजार को प्रभावित किया है। नेपाल ने अक्तूबर 2024 के मध्य से जनवरी 2025 के मध्य तक भारत को करीब 1,10,000 टन खाद्य तेलों का निर्यात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत दुनिया में खाद्य तेलों का सबसे बड़ा आयातक देश

भारत दुनिया में खाद्य तेलों का सबसे बड़ा उपयोगकर्ता और आयातक देश है। 1 फरवरी 2025 तक देश में खाद्य तेलों का करीब 21.76 लाख टन का स्टॉक मौजूद था। इंडोनेशिया और मलेशिया भारत को पाम ऑयल सप्लाई करने वाले दो प्रमुख देश है। इसके अलावा, भारत अर्जेंटीना, ब्राजील और रूस से सोयाबीन ऑयल का आयात करता है। वहीं, भारत रूस और यूक्रेन से सूरजमुखी के तेल का भी आयात करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed