{"_id":"68e4c016fd439c8ab70c6952","slug":"ed-takes-major-action-in-fake-call-center-case-raids-15-locations-including-delhi-and-mumbai-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: फेक कॉल सेंटर मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-मुंबई समेत 15 ठिकानों पर छापेमारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ED: फेक कॉल सेंटर मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-मुंबई समेत 15 ठिकानों पर छापेमारी
Tue, 07 Oct 2025 12:54 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:54 PM IST
सार
फेक कॉल सेंटर मामले में ईडी ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हरियाणा और मुंबई में स्थित 15 परिसरों पर छापेमारी की। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने दिल्ली के रोहिणी, पश्चिम विहार और राजौरी गार्डन में कई फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रखे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
ईडी ने टेक सपोर्ट स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हरियाणा और मुंबई में स्थित 15 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पीएमएलए के तहत की गई कार्रवाई
मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत यह जांच दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने दिल्ली के रोहिणी, पश्चिम विहार और राजौरी गार्डन में कई फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रखे थे।
विज्ञापन
कॉल सेंटरों से की जा रही थी ठगी
इन कॉल सेंटरों से ठग खुद को चार्ल्स श्वाब फाइनेंशियल सर्विसेज, माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के ग्राहक सहायता प्रतिनिधि या फिर पुलिस व जांच अधिकारी बताकर विदेशी नागरिकों को निशाना बनाते थे। वे लोगों को गिरफ्तारी की धमकी देकर उनकी आर्थिक संपत्तियां ठगते और वसूलते थे।
विज्ञापन