फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED raids Shiv Sena-UBT MLA in money laundering case

Mumbai: उद्धव गुट के विधायक और सहयोगियों के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी, सात जगहों पर हो रही कार्रवाई

Tue, 09 Jan 2024 11:25 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 09 Jan 2024 11:25 AM IST
सार

Mumbai: ईडी मुंबई में करीब सात स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि इनमें वायकर और उसके कुछ सहयोगियों तथा अन्य के परिसर भी शामिल हैं। वायकर (64) उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट से शिवसेना के विधायक हैं और महाराष्ट्र विधानसभा में जोगेश्वरी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

विज्ञापन
ED raids Shiv Sena-UBT MLA in money laundering case
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के जोगेश्वरी में एक होटल के निर्माण के मामले में उद्धव गुट के नेता और विधायक रवींद्र वायकर और उनके सहयोगियों से संबंधित 7 स्थानों पर ईडी के छापे चल रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शहर के जोगेश्वरी इलाके में एक लग्जरी होटल के निर्माण में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन के एक मामले में शिवसेना (यूबीटी) के विधायक रवींद्र वायकर और उनसे जुड़ी कुछ इकाइयों के परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी की।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एजेंसी मुंबई में करीब सात स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि इनमें वायकर और उसके कुछ सहयोगियों तथा अन्य के परिसर भी शामिल हैं। वायकर (64) उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट से शिवसेना के विधायक हैं और महाराष्ट्र विधानसभा में जोगेश्वरी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। 
विज्ञापन


ईडी का मनी लॉन्ड्रिंग का मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की प्राथमिकी से उपजा है, जिसमें विधायक पर एक बगीचे के लिए आरक्षित भूखंड पर एक पांच सितारा होटल के निर्माण के लिए अवैध रूप से मंजूरी प्राप्त करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि इस डील से बीएमसी को भारी नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed