{"_id":"65df208bfb9e33da310c758a","slug":"ed-issues-summons-to-bengal-minister-arup-biswas-in-alchemist-case-latest-news-update-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alchemist Case: बंगाल में ममता के एक और मंत्री को प्रवर्तन निदेशालय का समन, इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Alchemist Case: बंगाल में ममता के एक और मंत्री को प्रवर्तन निदेशालय का समन, इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया
Wed, 28 Feb 2024 05:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 28 Feb 2024 05:31 PM IST
सार
इससे पहले ईडी ने महादेव ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी एप से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की। मामले में कथित तौर पर कई उच्च पदस्थ राजनेता और छत्तीसगढ़ के नौकरशाह शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अल्केमिस्ट ग्रुप से जुड़े 1,900 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के एक और मंत्री को समन किया। ईडी ने तृणमूल कांग्रेस नेता और बंगाल के खेल मंत्री अरूप विश्वास को समन जारी किया है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बंगाल के मंत्री को गुरुवार सुबह ईडी के कार्यालय में अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। अलकेमिस्ट घोटाले में बिश्वास को समन जारी किया गया है। हमारे पास उनसे पूछने के लिए कई सवाल हैं। सूत्रों के मुताबिक, बिश्वास ने ईडी कार्यालय को एक पत्र भेजकर मांग की है कि उन्हें अपने अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कुछ समय दिया जाए।
विज्ञापन
बंगाल के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी
इससे पहले ईडी ने महादेव ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी एप से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की। मामले में कथित तौर पर कई उच्च पदस्थ राजनेता और छत्तीसगढ़ के नौकरशाह शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, साल्ट लेक में एक व्यवसायी के आवास और कार्यालय सहित राज्य में छह स्थानों पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन
अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया
उन्होंने कहा कि उत्तर 24 परगना के इच्छापुर में व्यवसायी के एक कर्मचारी के घर और कोलकाता के हातिबागान में एक शेयर कारोबारी के आवास पर भी तलाशी ली गई। जांच के तहत मुंबई, पश्चिम बंगाल और दिल्ली-एनसीआर में कुल 15 परिसरों पर छापेमारी की गई। इस मामले में ईडी ने अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।