{"_id":"64413697d863420513072694","slug":"ed-freezes-119-bank-accounts-luxury-vehicles-after-raids-on-patna-realty-group-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: ईडी ने रियल एस्टेट कारोबारी के खिलाफ की कार्रवाई, 119 बैंक खाते-लग्जरी वाहन और बीमा पॉलिसी जब्त","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ED: ईडी ने रियल एस्टेट कारोबारी के खिलाफ की कार्रवाई, 119 बैंक खाते-लग्जरी वाहन और बीमा पॉलिसी जब्त
Thu, 20 Apr 2023 06:27 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 20 Apr 2023 06:27 PM IST
सार
ED: एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अग्रणी होम्स प्राइवेट लिमिटेड, उसके सीएमडी आलोक कुमार सिंह, विजया राज लक्ष्मी, अलका सिंह, राणा रणवीर सिंह के साथ एक प्रमुख कर्मचारी सात्विक सिंह और चार्टर्ड अकाउंटेंट निशात श्रीवास्तव के पटना, वाराणसी, लखनऊ और दिल्ली स्थित करीब आठ ठिकानों पर 18 अप्रैल को छापेमारी शुरू की गई थी।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार की एक रियल एस्टेट कंपनी के प्रमोटरों के खिलाफ छापा मारकर मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत 119 बैंक खाते, दो लक्जरी वाहन और कुछ बीमा पॉलिसियां जब्त की हैं।
विज्ञापन
एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अग्रणी होम्स प्राइवेट लिमिटेड, उसके सीएमडी आलोक कुमार सिंह, विजया राज लक्ष्मी, अलका सिंह, राणा रणवीर सिंह के साथ एक प्रमुख कर्मचारी सात्विक सिंह और चार्टर्ड अकाउंटेंट निशात श्रीवास्तव के पटना, वाराणसी, लखनऊ और दिल्ली स्थित करीब आठ ठिकानों पर 18 अप्रैल को छापेमारी शुरू की गई थी।
विज्ञापन
ईडी ने आरोप लगाया है कि अग्रणी समूह की कंपनियों और उसके निदेशक ने संभावित घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी की है और उनकी जमा राशि/निवेश को अवैध रूप से उनके निजी नाम पर या अन्य कंपनियों के नाम पर संपत्ति हासिल करने के लिए डायवर्ट किया है।
विज्ञापन
कंपनी और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज धनशोधन का मामला बिहार पुलिस की ओर से दर्ज कम से कम आठ प्राथमिकियों से संबंधित हैं।