फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED files money laundering charge sheet in Odisha drugs case

ED: ब्राउन शुगर रखने के मामले में ईडी ने की कार्रवाई, धनशोधन के आरोपों पर चार्जशीट दाखिल

Sat, 19 Aug 2023 03:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 19 Aug 2023 03:35 PM IST
सार

ED Action: एसके आशिक और उनके भाई एसके मोहताब के खिलाफ 28 जुलाई को भुवनेश्वर में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में अभियोजन शिकायत दर्ज की गई थी। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अदालत ने शुक्रवार को आरोपपत्र पर संज्ञान लिया।

विज्ञापन
ED files money laundering charge sheet in Odisha drugs case
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ओडिशा मादक पदार्थ मामले में धनशोधन के आरोपों पर आरोपपत्र दायर किया है। तीन किलोग्राम से अधिक ब्राउन शुगर श्रेणी के मादक पदार्थ अवैध तरीके से रखने के लिए ओडिशा के दो लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया है।

विज्ञापन


एसके आशिक और उनके भाई एसके मोहताब के खिलाफ 28 जुलाई को भुवनेश्वर में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में अभियोजन शिकायत दर्ज की गई थी। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अदालत ने शुक्रवार को आरोपपत्र पर संज्ञान लिया।
विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग का मामला राज्य पुलिस की अपराध शाखा (विशेष कार्य बल) की शिकायत से उपजा है, जिसने कुछ साल पहले 3.26 किलोग्राम ब्राउन शुगर रखने के आरोप में दोनों भाइयों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने कहा कि जांच में पाया गया कि दोनों पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मादक पदार्थ तस्करों से ब्राउन शुगर खरीदते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed