फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED files fresh charge sheet against Sanjay Bhandari in money laundering case

ED: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय भंडारी के खिलाफ नई चार्जशीट; HAC के पूर्व अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी

Wed, 22 Nov 2023 10:50 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 22 Nov 2023 10:50 PM IST
सार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले ने संजय भंडारी के खिलाफ नया आरोप पत्र दाखिल किया। वहीं दूसरे मामले में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अधिकारियों के ठिकानों की तलाशी ली। जानिए पूरा मामला... 

विज्ञापन
ED files fresh charge sheet against Sanjay Bhandari in money laundering case
ED - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय भंडारी के खिलाफ नया आरोप पत्र दायर किया है। हालांकि आरोप वर्तमान में ब्रिटेन में हैं। बता दें भंडारी के खिलाफ पहली चार्जशीट ईडी ने 2020 में दायर की थी।
विज्ञापन


आरोप पत्र में ईडी ने कहा, भंडारी 2016 में ब्रिटेन भाग गया था। आरोपी को अघोषित संपत्ति रखने से जुड़े मामले में एक विशेष पीएमएलए अदालत द्वारा घोषित अपराधी घोषित किया गया है। ब्रिटेन ने ईडी और सीबीआई के अनुरोध पर कार्रवाई करते हुए इस वर्ष जनवरी में भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी। ईडी ने 2015 के काले धन विरोधी कानून के तहत उनके खिलाफ दायर आयकर विभाग के आरोप पत्र का संज्ञान लेते हुए फरवरी 2017 में आरोपी और अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का आपराधिक मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


बता दें 2009 में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए 75 पिलाटस बेसिक ट्रेनर विमान की खरीद में भ्रष्टाचार से जुड़े एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अधिकारियों की तलाशी ली। मंगलवार को तेलंगाना में नौ स्थानों पर छापेमारी की गई थी। ईडी ने एक बयान में कहा, छापे में डिजिटल उपकरण, आपत्तिजनक दस्तावेज और तकरीबन 10 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई । 


हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के 20 करोड़ रुपये के आपराधिक दुरुपयोग के लिए तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा एफआईआर और आरोप पत्रों से सामने आया। ईडी ने कहा, चार्जशीट में हैदराबाद के उप्पल में निर्मित राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के लिए डीजी सेट, अग्निशमन प्रणाली और कैनोपी की खरीद में अनियमितताओं के आरोप हैं। पुलिस आरोप पत्र के मुताबिक, समय सीमा के बावजूद कई कार्यों में ज्यादा देरी हुई, जिससे लागत और बजट में बढ़ोतरी हुई और एचसीए को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed