फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED conducted search operations under the provisions of PMLA, Know Details

ED Action: ईडी ने देशभर में कई स्थानों पर चलाया तलाशी अभियान; ₹16.43 करोड़ की राशि फ्रीज, ₹78 लाख नकद जब्त

Fri, 22 Mar 2024 02:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 22 Mar 2024 02:29 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने उन मर्चेंट्स आईडी के खिलाफ कार्रवाई की है जिनका उपयोग दानी डेटा एप के नियंत्रकों ने आम जनता से एप के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने के लिए किया गया। ईडी ने तलाशी अभियान के दौरान 16.43 करोड़ रुपये की राशि फ्रीज की।

विज्ञापन
ED conducted search operations under the provisions of PMLA, Know Details
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देश में कई स्थानों पर पीएमएलए के तहत तलाशी अभियान चलाकर भारी मात्रा में नकदी जब्त की है। जांच एजेंसी की अहमदाबाद शाखा ने 20 मार्च को पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत बेंगलुरु और पुणे में स्थित एक भुगतान एग्रीगेटर्स के छह परिसरों में तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


यह कार्रवाई उन मर्चेंट्स आईडी के खिलाफ किया गया जिनका उपयोग दानी डेटा एप के नियंत्रकों ने आम जनता से एप के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने के लिए किया गया। ईडी ने तलाशी अभियान के दौरान 16.43 करोड़ रुपये की राशि फ्रीज की।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, एजेंसी ने 21 मार्च को दिल्ली, मुंबई और गोवा में 9 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दलेमैन री-आईटी ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के मामले में तलाशी अभियान चलाया। प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान, अजय हरिनाथ सिंह और उनके सहयोगियों के आवास से लगभग 78 लाख रुपये की नकदी, 2 लाख रुपये के बराबर मूल्य की विदेशी मुद्रा, विभिन्न डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed