ED: प्रवर्तन निदेशालय ने कोल्लीदम नदी के किनारे रेत खदानों पर मारे छापे, ड्रोन की मदद से हुआ डिजिटल सर्वे
ईडी अधिकारियों ने ड्रोन के कैमरी की मदद से रेत खदानों का डिजिटल सर्वे किया। यह सर्वे रेत खनन की वास्तविक सीमा का पता लगाएगा। छापेमारी के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भी मौजूद था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु के तंजावुर जिले में कोल्लीदम नदी के किनारे चल रहे रेत खदानों पर छापे मारे। दरअसल, ईडी नदी के किनारों से खनन की गई रेत की बिक्री में बड़े पैमाने पर कर चोरी के आरोपों पर छापेमारी का अभियान चला रहा है।
बताया जा रहा है, ईडी अधिकारियों ने ड्रोन के कैमरी की मदद से रेत खदानों का डिजिटल सर्वे किया। यह सर्वे रेत खनन की वास्तविक सीमा का पता लगाएगा। छापेमारी के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भी मौजूद था।
#WATCH | Tamil Nadu | The Enforcement Directorate (ED) carried out raids on sand quarries at Kollidam River in Thanjavur district.
विज्ञापन विज्ञापन
The ED officers carried out a digital survey of sand mines with a drone camera. This survey will assess the actual extent of sand mining. The… pic.twitter.com/NmyDf5hJgd— ANI (@ANI) October 12, 2023
इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय ने पूरे तमिलनाडु में एक साथ प्रमुख रेत खनन ठेकेदारों के कार्यालय और आवासों पर तलाशी अभियान चलाया था। ईडी ने राज्य के 12 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की थी। इस तलाशी अभियान में रेत खनन का लाइसेंस रखने वाले उद्योगपति एस रामचंद्रन और डिंडीगुल रथिनम जांच एजेंसियों के निशाने पर थे।