फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED attaches land parcels worth over Rs 161 cr in Jharkhand land fraud case

Jharkhand: जमीन धोखाधड़ी मामले में ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, 161 करोड़ से अधिक के तीन भूखंड कुर्क किए गए

Fri, 01 Sep 2023 07:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 01 Sep 2023 07:26 PM IST
सार

Jharkhand Land Scam: ईडी ने शुक्रवार को कहा कि एजेंसी ने रांची की एक विशेष अदालत के समक्ष मामले में एक नया आरोप पत्र भी दायर किया। इस मामले में पहली अभियोजन शिकायत 12 जून को दायर की गई थी।

विज्ञापन
ED attaches land parcels worth over Rs 161 cr in Jharkhand land fraud case
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में 'जमीन हड़पने और धोखाधड़ी' के एक मामले से जुड़े धनशोधन जांच के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने इस मामले में रांची में 161 करोड़ रुपये से अधिक के तीन भूखंड कुर्क किए हैं।

विज्ञापन


ईडी ने शुक्रवार को कहा कि एजेंसी ने रांची की एक विशेष अदालत के समक्ष मामले में एक नया आरोप पत्र भी दायर किया। इस मामले में पहली अभियोजन शिकायत 12 जून को दायर की गई थी।
विज्ञापन


संघीय एजेंसी ने इस मामले में पूछताछ के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दो बार बुलाया, लेकिन वह पेश नहीं हुए हैं। बताया गया है कि उन्होंने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। समझा जाता है कि सोरेन को अगले सप्ताह पेश होने के लिए नया समन जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने एक बयान में कहा, रांची में चेशायर होम रोड, पुगरू और सिरम में 161.64 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक मूल्य के तीन भूखंडों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अस्थायी रूप से अटैच किया गया है।

इन भूखंडों में भूमि राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से भू-माफिया के पक्ष में धोखाधड़ी से बदलाव किया गया। यह इस मामले में जारी किया गया दूसरा कुर्की आदेश है। इसके साथ ही मामले में 236 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है।


एजेंसी ने इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं। रंजन पूर्व में राज्य समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed