फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED attaches assets worth Rs 192 crore in money laundering case against PACL Latest News Update

Money Laundering: पीएसीएल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 192 करोड़ की संपत्ति अटैच, ईडी ने की कार्रवाई

Fri, 20 May 2022 08:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 20 May 2022 08:41 PM IST
सार

ईडी ने कहा कि पीएसीएल निदेशकों ने निवेशकों से मिली रकम का गबन किया और इसका इस्तेमाल विभिन्न कंपनियों में निवेश कर अपने निजी लाभ के लिए किया। 

विज्ञापन
ED attaches assets worth Rs 192 crore in money laundering case against PACL Latest News Update
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएसीएल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत 192 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की संपत्ति अटैच की है। पीएसीएल कंपनी पर देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों को प्लॉट देने का वादा कर निवेशकों को धोखा देने का आरोप है। 

विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसी ने पीएसीएल इंडिया लिमिटेड औ अन्य मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत 3,39,984.2 वर्ग मीटर जमीन और डीडीपीएल ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, यूनिकॉर्न इंफ्राप्रोजेक्ट्स और एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड (यूनिकॉर्न) तथा ब्राइटव्यू प्रोजेट्स व एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित 7,51,78,480 रुपये बैंक जमा को अटैच करने का अस्थायी आदेश जारी किया था।  जमीन का सरकारी दाम करीब 185 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


ईडी ने कहा कि पीएसीएल इंडिया लिमिटेड ने देश के विभिन्न हिस्सों में प्लॉट आवंटन के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों से पैसा एकत्र किया। साथ ही कंपनी ने लोगों को परिपक्वता योजना के तहत आवंटित प्लॉट के बदले में भूखंड के मूल्य को वापस लेने का भी विकल्प दिया था। एजेंसी ने कहा कि पीएसीएल देश में अपने एजेंटों और स्थानीय कार्यालय के जरिये कृषि भूमि की बिक्री और रियल एस्टेट का कारोबार करती थी। कंपनी ने देशभर में निवेशकों से सैकड़ों करोड़ रुपये एकत्र किए। ईडी ने कहा कि पीएसीएल निदेशकों ने निवेशकों से मिली रकम का गबन किया और इसका इस्तेमाल विभिन्न कंपनियों में निवेश कर अपने निजी लाभ के लिए किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed