फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ed Attached Assets Worth 2203 Crore rupees To Rana Kapoor and Others In Yes Bank Pmla Case

यस बैंक-PMLA मामला: ED ने कुर्क की राणा कपूर की 2,203 करोड़ रुपये की संपत्तियां

Thu, 09 Jul 2020 05:36 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 09 Jul 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Ed Attached Assets Worth 2203 Crore rupees To Rana Kapoor and Others In Yes Bank Pmla Case
राणा कपूर - फोटो : SELF

अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर और अन्य की 2,203 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में अधिकारियों ने बताया कि ईडी द्वारा पीएमएलए के तहत जारी अंतरिम आदेश के तहत डीएचएफएल के प्रवर्तकों कपिल और धीरज वाधवन बंधुओं की संपत्तियां भी कुर्क की गई हैं। इसके अलावा एजेंसी ने कपूर की कुछ विदेशी संपत्तियों पर भी रोक लगाई है। 
विज्ञापन


कपूर और उनके परिवार पर ईडी ने लगाया ये आरोप
ईडी का आरोप है कि कपूर और उनके परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों ने बैंक के जरिए बड़े कर्ज देने के लिए रिशव्त ली। इन लोगों ने करीब 4,300 करोड़ रुपये की अपराध की कमाई को इधर-उधर किया। बाद में यह कर्ज गैर निष्पादित आस्ति (एनपीए) बन गया। कपूर को केंद्रीय जांच एजेंसी ने मार्च में गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने कपूर के खिलाफ छह मई को चार्जशीट दायर की थी। जिसके अनुसार उन्होंने कथित तौर पर बैंक का इस्तेमाल कर्ज का विस्तार करके रिश्वत लेने के लिए किया। एजेंसी ने पता लगाया कि कपूर की बेटी राखी कपूर डोइट क्रिएशन जर्सी लिमिटेड का संचालन करती हैं। इसमें 83 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है और इसकी लंदन में तीन संपत्तियां हैं, जिसमें साउथ ऑड्ले स्ट्रीट स्थिति ऑफिस कम गेस्ट हाउस भी शामिल है। इसकी कीमत लगभग 107 करोड़ रुपये है और इसके अलावा रिहायशी संपत्ति भी है।


कई महंगी संपत्तियों की हुई पहचान
मालूम हो कि एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग जांच एजेंसी ने कपूर के परिवार और उनके द्वारा संचालित कंपनियों के स्वामित्व वाली कई महंगी संपत्तियों की पहचान की है। जिनमें दिल्ली, मुंबई, गोवा, लंदन, अमेरिका, यूके में बंगला, विला, क्लब, रिसॉर्ट, अपार्टमेंट, फार्मलैंड आदि अन्य शामिल हैं। इनकी कीमत हजारों करोड़ रुपये में है। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि इन सभी को अवांछनीय कंपनियों को कर्ज देने की एवज में मिली रिश्वत के जरिए प्राप्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed