{"_id":"63e71b4dd751b3ead6066f39","slug":"ed-arrests-son-of-ysr-congress-mp-in-delhi-excise-policy-money-laundering-case-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: ईडी ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सांसद के बेटे को किया गिरफ्तार, दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ED: ईडी ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सांसद के बेटे को किया गिरफ्तार, दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़ा है मामला
Sat, 11 Feb 2023 10:15 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Sat, 11 Feb 2023 10:15 AM IST
विज्ञापन
ED
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति धनशोधन (Money Laundering) मामले में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा को गिरफ्तार किया। एजेंसी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं की धन शोधन जांच के सिलसिले में वाईएसआर कांग्रेस के सांसद के बेटे को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राघव मगुंटा को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत शुक्रवार शाम हिरासत में लिया गया। उन्हें एक स्थानीय अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है, जहां संघीय जांच एजेंसी उनकी हिरासत की मांग करेगी। ईडी ने इस मामले में यह नौवीं और इस सप्ताह तीसरी गिरफ्तारी है।
विज्ञापन
ईडी ने पंजाब से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के बेटे गौतम मल्होत्रा और चैरियट प्रोडक्शंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक विज्ञापन कंपनी के निदेशक राजेश जोशी को इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
एजेंसी ने आरोप लगाया था कि शराब के खुदरा विक्रेताओं, थोक विक्रेताओं और निर्माताओं का 'साउथ ग्रुप' नामक एक कार्टेल अब खत्म हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति के हिस्से के रूप में बनाया गया था और पिता और पुत्र की जोड़ी इसका हिस्सा थी।
ईडी ने पिछले साल सांसद से जुड़े परिसरों की तलाशी ली थी। ईडी ने अब तक इस मामले में दो आरोपपत्र या अभियोजन शिकायतें दायर की हैं। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला सीबीआई की एफआईआर से उपजा है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सरकार के अन्य आबकारी अधिकारियों को सीबीआई और ईडी की शिकायतों में आरोपी के रूप में नामित किया गया था।