फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED arrests son of YSR Congress MP in Delhi excise policy money laundering case

ED: ईडी ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सांसद के बेटे को किया गिरफ्तार, दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़ा है मामला

Sat, 11 Feb 2023 10:15 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 11 Feb 2023 10:15 AM IST
विज्ञापन
ED arrests son of YSR Congress MP in Delhi excise policy money laundering case
ED - फोटो : फाइल फोटो

प्रवर्तन ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति धनशोधन (Money Laundering) मामले में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा को गिरफ्तार किया। एजेंसी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं की धन शोधन जांच के सिलसिले में वाईएसआर कांग्रेस के सांसद के बेटे को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राघव मगुंटा को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत शुक्रवार शाम हिरासत में लिया गया। उन्हें एक स्थानीय अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है, जहां संघीय जांच एजेंसी उनकी हिरासत की मांग करेगी।  ईडी ने इस मामले में यह नौवीं और इस सप्ताह तीसरी गिरफ्तारी है।   
विज्ञापन


ईडी ने पंजाब से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के बेटे गौतम मल्होत्रा और चैरियट प्रोडक्शंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक विज्ञापन कंपनी के निदेशक राजेश जोशी को इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने आरोप लगाया था कि शराब के खुदरा विक्रेताओं, थोक विक्रेताओं और निर्माताओं का 'साउथ ग्रुप' नामक एक कार्टेल अब खत्म हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति के हिस्से के रूप में बनाया गया था और पिता और पुत्र की जोड़ी इसका हिस्सा थी। 


ईडी ने पिछले साल सांसद से जुड़े परिसरों की तलाशी ली थी। ईडी ने अब तक इस मामले में दो आरोपपत्र या अभियोजन शिकायतें दायर की हैं। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला सीबीआई की एफआईआर से उपजा है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सरकार के अन्य आबकारी अधिकारियों को सीबीआई और ईडी की शिकायतों में आरोपी के रूप में नामित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed