{"_id":"619f66fa95eb885b7049dd0d","slug":"economy-will-get-back-on-track-fast-moody-s-estimates-gdp-growth-at-9-3-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"India GDP Growth: भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से पटरी पर लौटेगी, मूडीज ने जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 9.3 फीसदी किया","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
India GDP Growth: भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से पटरी पर लौटेगी, मूडीज ने जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 9.3 फीसदी किया
Thu, 25 Nov 2021 04:07 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 25 Nov 2021 04:07 PM IST
सार
Moody's Report on India GDP Growth: रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने अपनी नई रिपोर्ट में भारतीय अर्थव्यवस्था के तेज गति से पटरी पर लौटने की बात कही है। रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 2022 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान 9.3 फीसदी रहने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
जीडीपी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने अपनी नई रिपोर्ट में भारतीय अर्थव्यवस्था के तेज गति से पटरी पर लौटने की बात कही है। रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 2022 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान 9.3 फीसदी रहने की उम्मीद जताई है। जबकि वित्त वर्ष 2023 में देश की जीडीपी ग्रोथ 7.9 फीसदी रहने की बात कही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में कोरोना टीकाकरण में तेज रफ्तार भारत की आर्थिक गतिविधियों में वापसी के लिए मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
टीकाकरण में तेजी का सकारात्मक असर
मूडीज की एनालिस्ट श्वेता पटोदिया ने कहा कि भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान की तेज गति से आर्थिक विकास को गति मिल रही है। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में हाल ही में रिकॉर्ड टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया है। दूसरी लहर के बाद भारत में टीकाकरण कार्यक्रम की रफ्तार तेज हुई है।
विज्ञापन
कोरोना की एक और लहर होगी हानिकारक
मूडीज ने जारी की गई अपनी इस रिपोर्ट में कोरोना की अगली लहर की आशंका पर भी अपनी बात रखी है। इसके कहा गया है कि हालांकि, अगर देश कोविड-19 की एक और लहर का सामना करना पड़ता है, तो कंज्यूमर सेंटिमेंट में गिरावट का खतरा पैदा होगा। इसके चलते आर्थिक गतिविधियों और मांग को झटका लग सकता है।
विज्ञापन
निवेश बढ़ने के साथ बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
देश की जीडीपी ग्रोथ अनुमान को 9.3 फीसदी करते हुए मूडीज ने कहा कि कोरोना के मामलों में कमी आने और टीकाकरण की रफ्तार बढ़ने से अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। बढ़ती खपत, घरेलू विनिर्माण पर जोर और फंडिंग की बेहतर स्थिति से भी नए निवेश को समर्थन मिलेगा। इससे अर्थव्यवस्था तेज गति से वापसी करेगी।