फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Earn More : HDFC Ltd. Started Green and Sustainable FD Scheme, know how much interest you will get

करो ज्यादा कमाई : एचडीएफसी लि. ने शुरू की ग्रीन व सस्टेनेबल एफडी योजना, जानिए कितना मिलेगा ब्याज

Mon, 16 Aug 2021 06:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 16 Aug 2021 06:48 PM IST
सार

देश की अग्रणी एनबीएफसी एचडीएफसी लि. ने जमाकर्ताओं को ज्यादा कमाई के लिए दो नई एफडी योजनाएं शुरू की हैं। इनमें 6.55 फीसदी ब्याज मिलेगा। इनमें निवेश पर वरिष्ठ नागरिकों को 6.80 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Earn More : HDFC Ltd. Started Green and Sustainable FD Scheme, know how much interest you will get
रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

हाउसिंग फाइनेंस डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एचडीएफसी लि.) ने दो नई- ग्रीन और सस्टेनेबल सावधि जमा (एफडी) योजना शुरू की हैं। इन पर आम निवेशकों को 6.55% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.80 फीसदी ब्याज मिलेगा। निवेश तीन से 10 साल तक होगा। इन योजनाओं में निवेश ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी किया जा सकता है। 

विज्ञापन

कंपनी के अनुसार इन जमा योजनाओं से मिलने वाली राशि को जलवायु परिवर्तन से पर्यावरण की सुरक्षा वाली आवास योजनाओं के वित्त पोषण में लगाया जाएगा। इन योजनाओं में भारतीय और अनिवासी भारतीय दोनों निवेश कर सकेंगे। इन सावधि जमा योजनाओं की मियाद 36 से 120 महीने की होगी। दो करोड़ रुपये तक के जमा पर तक 6.55% का ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.80% का ब्याज मिलेगा। 50 लाख रुपये तक की एफडी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए की जाएगी। उस पर साल में 0.10 फीसदी अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन

चेयरमैन दीपक पारेख ने बताया सस्टेनेबिलिटी का मतलब 
कंपनी के चेयरमैन दीपक पारेख के अनुसार आज सस्टेनेबिलिटी यानी स्थायित्व का मतलब नुकसान कम होना नहीं बल्कि ज्यादा से ज्यादा अच्छा होना है। एचफडीएफसी ग्रीन सॉल्यूशंस की मांग को बढ़ते हुए देख रही है। ये योजनाएं बदलती जरूरतों को पूरा करेंगी। हमारी कंपनी एक हरित, टिकाऊ और कम कार्बन उत्सर्जन वाली अर्थव्यवस्था के लिए भारत के प्रयासों का समर्थन करने की दिशा में प्रतिबद्ध है। वहीं एचडीएफसी की प्रबंध निदेशक रेणू सूद कर्नाड ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से पर्यावरण की सुरक्षा करना समय की मांग है। हमने अपने पर्यावरण और सामाज के प्रति जिम्मेदारी को बढ़ाया है। ज्यादा से ज्यादा हरित आवासों के वित्त पोषण के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरित आवासों के लिए 19,665 करोड़ रुपये का कर्ज
क्रिसिल और इक्रा की ओर से एचडीएफसी लि. को 27 सालों से ट्रिपल ए रेटिंग मिल रही है। कंपनी अब हरित आवास योजनाओं को बढ़ावा दे रही है। 31 मार्च 2021 तक 19,665 करोड़ रुपये का कर्ज हरित आवास परियोजनाओं के लिए दिया जा चुका है। इससे 47,819 परिवार लाभांवित हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed