फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   E-vehicles More than three times increase in retail sales Highest contribution of two wheelers

ई-वाहन: खुदरा बिक्री में तीन गुना से ज्यादा बढ़ोतरी, दोपहिया वाहनों का सबसे ज्यादा योगदान

Mon, 11 Apr 2022 05:50 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: देव कश्यप Updated Mon, 11 Apr 2022 05:50 AM IST
सार

आंकड़ों के मुताबिक, 2019-20 के दौरान देश में 1,68,300 ई-वाहन बिके थे। 2021-22 के दौरान इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री तीन गुना तेजी के साथ 17,802 इकाई पर पहुंच गई। 2020-21 में यह आंकड़ा 4,984 इकाई रहा था। कुल बिक्री में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही। 

विज्ञापन
E-vehicles More than three times increase in retail sales Highest contribution of two wheelers
ई-व्हीकल (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में ई-वाहनों की खुदरा बिक्री 2021-22 में तीन गुना से ज्यादा बढ़कर चार लाख इकाई के पार पहुंच गई। कुल बिक्री में दोपहिया वाहनों का सबसे ज्यादा योगदान रहा। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष के दौरान कुल 4,29,217 ई-वाहन बिके। 2020-21 में 1,34,821 ई-वाहन बिके थे। 

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, 2019-20 के दौरान देश में 1,68,300 ई-वाहन बिके थे। 2021-22 के दौरान इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री तीन गुना तेजी के साथ 17,802 इकाई पर पहुंच गई। 2020-21 में यह आंकड़ा 4,984 इकाई रहा था। कुल बिक्री में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही। कंपनी ने 15,198 ई-वाहन बेचे।
विज्ञापन


इस दौरान उसकी बाजार हिस्सेदारी 85.37 फीसदी रही। 1,115 ई-वाहनों की बिक्री के साथ एमजी मोटर दूसरे, महिंद्रा 156 के साथ तीसरे व ह्यूंडई मोटर 128 इकाई के साथ चौथे स्थान पर रही। ई-दोपहिया वाहनों की बिक्री 5 गुना बढ़कर 2,31,338 इकाई पहुंच गई। 2020-21 में 41,046 ई-दोपहिया वाहन बिके थे। सेगमेंट में हीरो इलेक्ट्रिक 65,303 इकाई की बिक्री के साथ शीर्ष पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed