{"_id":"614cd2448ebc3efd06552686","slug":"e-commerce-sales-will-increase-by-23-percent-in-the-festive-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद: त्योहारी सीजन में 23 फीसदी बढ़ेगी ई-कॉमर्स की बिक्री, छोटे शहरों के उपभोक्ताओं का रहेगा खास योगदान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
उम्मीद: त्योहारी सीजन में 23 फीसदी बढ़ेगी ई-कॉमर्स की बिक्री, छोटे शहरों के उपभोक्ताओं का रहेगा खास योगदान
Fri, 24 Sep 2021 12:47 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:47 AM IST
सार
करीब 80 फीसदी विक्रेताओं का मानना है कि त्योहारी सीजन बिक्री महामारी के नुकसान से उबारने में अहम भूमिका निभाएगी। इस दौरान बिक्री बढ़ाने में टियर-2 शहरों के उपभोक्ताओं की अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन
ई-कॉमर्स
- फोटो : social media
विस्तार
त्योहारी सीजन के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों की बिक्री पिछले साल से 23 फीसदी बढ़कर 9 अरब डॉलर (66.4 हजार करोड़ रुपये) से ज्यादा रहने की उम्मीद है। पिछले साल त्योहारी सीजन में इन कंपनियों ने 7.4 अरब डॉलर के सामान बेचे थे।
विज्ञापन
कंसल्टिंग फर्म रेडसीर ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में कहा कि महामारी के बाद मजबूत उपभोक्ता विस्तार और ऑनलाइन खरीदारी में तेजी से इस पूरे साल के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों की कुल ऑनलाइन बिक्री 49-52 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
यह आंकड़ा 2020 के 38.2 अरब डॉलर से करीब 37 फीसदी ज्यादा है। वहीं, त्योहारी सीजन के पहले सप्ताह में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की सकल जीएमवी (ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू) सालाना आधार पर 30 फीसदी बढ़कर 4.8 अरब डॉलर पहुंच सकती है। वापस सामानों की कीमतें घटाने से पहले प्लेटफॉर्म पर बेचे गए उत्पादों के कुल मूल्य को सकल जीएमवी कहा जाता है।
विज्ञापन
महामारी से उबरने की मिलेगी मदद
रेडसीर के एसोसिएट पार्टनर मृगांक गुटगुटिया ने कहा कि करीब 80 फीसदी विक्रेताओं का मानना है कि त्योहारी सीजन बिक्री महामारी के नुकसान से उबारने में अहम भूमिका निभाएगी। इस दौरान बिक्री बढ़ाने में टियर-2 शहरों के उपभोक्ताओं की अहम भूमिका होगी।
इस साल कुल ऑनलाइन खरीदारों में उनकी हिस्सेदारी 55-60 फीसदी होगी। मोबाइल की बिक्री सबसे ज्यादा रहने की उम्मीद है। 4.8 अरब डॉलर के सकल जीएमवी में उसकी हिस्सेदारी 11 फीसदी रह सकती है। उन्होंने कहा कि ईएमआई और बाय नाउ पे लेटर विकल्पों की वजह से भी ऑनलाइन बिक्री में तेजी की उम्मीद है।