{"_id":"64bd5d23bbbc989bbf078f14","slug":"due-to-operational-reasons-go-first-flights-until-25th-july-2023-are-cancelled-go-first-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Go First: गो फर्स्ट की उड़ानें 25 जुलाई तक के लिए रद्द; विमानना कंपनी ने तीन मई से बंद रखी हैं सेवाएं","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Go First: गो फर्स्ट की उड़ानें 25 जुलाई तक के लिए रद्द; विमानना कंपनी ने तीन मई से बंद रखी हैं सेवाएं
Sun, 23 Jul 2023 10:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 23 Jul 2023 10:32 PM IST
सार
इससे पहले विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को कुछ शर्तों के साथ गो फर्स्ट एयरलाइन को विमान परिचालन फिर शुरू करने की अनुमति दे दी थी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा था कि उसने कुछ शर्तों के साथ 15 विमानों और रोजाना 114 उड़ानों के परिचालन को शुरू करने की गो फर्स्ट की योजना को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
गो फर्स्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गो फर्स्ट एयरलाइन ने अपनी सभी उड़ानें 25 जुलाई तक के लिए रद्द कर दी हैं। परिचालन कारणों से विमानना कंपनी ने यह फैसला लिया है। दरअसल, आर्थिक संकट से जूझ रही कंपनी ने तीन मई से ही अपनी सभी उड़ाने बंद कर रखी हैं।
विज्ञापन
इससे पहले विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को कुछ शर्तों के साथ गो फर्स्ट एयरलाइन को विमान परिचालन फिर शुरू करने की अनुमति दे दी थी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा था कि उसने कुछ शर्तों के साथ 15 विमानों और रोजाना 114 उड़ानों के परिचालन को शुरू करने की गो फर्स्ट की योजना को मंजूरी दे दी है। गो फर्स्ट के खिलाफ दिवाला समाधान प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
हालांकि, यह मंजूरी दिल्ली उच्च न्यायालय और एनसीएलटी (राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण) की दिल्ली पीठ के समक्ष लंबित रिट याचिकाओं या आवेदनों के नतीजों पर निर्भर है। इसके अलावा नियामक ने गो फर्स्ट को सभी लागू नियामकीय जरूरतों को पूरा करने और विमानों के उड़ान भरने योग्य होने की भी नियमित जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
एयरलाइन के समाधान पेशेवर (आरपी) ने सेवाएं फिर बहाल करने की योजना 28 जून को डीजीसीए को सौंपी थी। उसके बाद डीजीसीए ने कंपनी की मुंबई और दिल्ली में उड़ानों से संबंधित विभिन्न सुविधाओं का विशेष ऑडिट किया था।