फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Due to increase in digital transactions half dozen banks will increase expenditure on technology by 10 pc

Banking: डिजिटल लेनदेन में वृद्धि से टेक्नोलॉजी पर 10 फीसदी खर्च बढ़ाएंगे आधा दर्जन बैंक, पढ़ें पूरी खबर

Thu, 09 May 2024 06:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 09 May 2024 06:33 AM IST
सार

बैंक पहले टेक्नोलॉजी पर कुल परिचालन खर्च का 6 से 8 फीसदी के बीच खर्च कर रहे थे। यह वैश्विक औसत 10 से 12 फीसदी की तुलना में आधा ही है। पांच बैंकरों ने कहा कि आरबीआई ने बैंकों को तकनीक से संबंधित गड़बड़ियों को कम करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Due to increase in digital transactions half dozen banks will increase expenditure on technology by 10 pc
File Photo. - फोटो : istock

विस्तार

डिजिटल लेनदेन में वृद्धि से बैंक अब परिचालन खर्च का 10 फीसदी हिस्सा टेक्नोलॉजी पर खर्च कर सकते हैं। आधे दर्जन बैंक अच्छी सुविधा देने के लिए खर्च बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। टेक्नोलॉजी में दिक्कत से आरबीआई ने कई बैंकों पर जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन

बैंक पहले टेक्नोलॉजी पर कुल परिचालन खर्च का 6 से 8 फीसदी के बीच खर्च कर रहे थे। यह वैश्विक औसत 10 से 12 फीसदी की तुलना में आधा ही है। पांच बैंकरों ने कहा कि आरबीआई ने बैंकों को तकनीक से संबंधित गड़बड़ियों को कम करने का निर्देश दिया है। गार्टनर का अनुमान है कि भारत की बैंकिंग और निवेश सेवा फर्मों ने 2023 में प्रौद्योगिकी पर 11.3 अरब डॉलर खर्च किया है। अधिकांश बैंकों की कोर बैंकिंग प्रणालियां पुरानी हो चुकी हैं। इसलिए वे यह आकलन कर रहे हैं कि क्या प्रणालियाँ डिजिटल गतिविधि में वृद्धि को संभाल सकती हैं। 

विज्ञापन

कोर सिस्टम को अपग्रेड करेगा बढ़ा हुआ निवेश
बढ़ा हुआ निवेश कोर सिस्टम को अपग्रेड करेगा। यह बैंकिंग परिचालन की रीढ़ है। साथ ही, डिजिटल धोखाधड़ी की बेहतर निगरानी, ग्राहक डेटा की सुरक्षा और ग्राहक सत्यापन के लिए तकनीक-संचालित प्रक्रियाओं पर काम करेगा। एक्सिस, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा जैसे अन्य बैंकों ने हाल ही में कहा, वे बढ़ती डिजिटल गतिविधि से निपटने के लिए आईटी खर्च बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed