फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   DS Group Leads the Way in Environmental Innovation with India’s First Outdoor Liquid Tree

DS Group: डीएस ग्रुप में स्थापित हुआ भारत का पहला आउटडोर लिक्विड ट्री, पर्यावरण के लिहाज से है महत्वपूर्ण

Wed, 27 Nov 2024 06:45 PM IST
कारोबार विशेष बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: कारोबार विशेष Updated Wed, 27 Nov 2024 06:45 PM IST
सार

DS Group: नोएडा के डीएस मुख्यालय स्थित लिक्विड ट्री नामक इंस्टालेशन जलवायु परिवर्तन और शहरी वायु प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में अहम साबित होगा। इसमें घनाकार संरचना के अंदर 1600 लीटर माइक्रोएल्गी का घोल होता है जो 6 परिपक्व पेड़ों के बराबर कार्बन डाई ऑक्साइड अवशोषित करता है। आइए इस बारे में आगे जानें।

विज्ञापन
DS Group Leads the Way in Environmental Innovation with India’s First Outdoor Liquid Tree
डीएस ग्रुप के मुख्यालय स्थित लिक्विड ट्री - फोटो : DS Group

विस्तार

एफएमसीजी समूह, धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) ने शहरी स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयास के तहत एक जलवायु तकनीक स्टार्टअप लिक्विड ट्रीज के साथ साझेदारी की है। दोनों ने मिलकर भारत के पहले आउटडोर लिक्विड ट्री का अनावरण किया। नोएडा के डीएस मुख्यालय स्थित लिक्विड ट्री नामक इंस्टालेशन जलवायु परिवर्तन और शहरी वायु प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में अहम साबित होगा। इसमें घनाकार संरचना के अंदर 1600 लीटर माइक्रोएल्गी का घोल होता है जो 6 परिपक्व पेड़ों के बराबर कार्बन डाई ऑक्साइड अवशोषित करता है। यह संरचना न केवल प्रकृति, प्रौद्योगिकी और कला के मिश्रण का प्रतिनिधित्व करती है बल्कि यह एक स्थायी वातावरण बनाने में सूक्ष्म शैवाल की उल्लेखनीय क्षमता को भी दर्शाती है।

विज्ञापन

क्या है लिक्विड ट्री?

लिक्विड ट्री, एक शहरी फोटो-बायोरिएक्टर है, जिसेसूक्ष्म शैवाल की उपस्थिति के कारण लिक्विड ट्री कहा जाता है। सूक्ष्म शैवाल प्रकाश संश्लेषक सूक्ष्मजीव हैं जो तेजी से बढ़ते हैं और हवा से सूक्ष्म कण हटाने, कार्बन डाइऑक्साइड अलग करने और ऑक्सीजन बनाने जैसे कई लाभ प्रदान करते हैं। जहां एक एक पारंपरिक पेड़ को परिपक्व होने में कई साल लग सकते हैं, वहीं माइक्रोएल्गी को कुछ ही हफ्तों में तैयार किया जा सकता है। इससे वे उन शहरों के लिए एक व्यवहारिक विकल्प बन जाते हैं जहां प्रदूषण एक गंभीर मसला है।

विज्ञापन


इसकी घोषणा करते हुए, डीएस ग्रुप के वाइस चेयरमैन, श्री राजीव कुमार ने कहा, "लिक्विड ट्री की स्थापना पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम जलवायु परिवर्तन और वायु गुणवत्ता की दोहरी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। यह हमारे लिए तेजी से जरूरी हो गया है।" उन्होंने कहा 'डीएस ग्रुप में, हम समर्पित हैं वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ भारत में योगदान देने वाली पहलों का समर्थन करने के लिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


लिक्विड ट्रीज़ इंडिया के प्रवक्ता और प्रमुख अभिनव पलापर्थी ने कहा, "पेड़ अविश्वसनीय हैं, और हमारा लक्ष्य दुनिया को सबसे पुराने 'पेड़ों' के बारे में शिक्षित करना है, जो कि माइक्रोएल्गी हैं। इन्होंने ही पृथ्वी पर सबसे पहले ऑक्सीजन उत्पादन का नेतृत्व किया था। डीएस मुख्यालय स्थित लिक्विड ट्री भारत में पहला है।"

डीएस ग्रुप के बारे में जानें

डीएस ग्रुप (धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप) अग्रणी एफएमसीजी समूहों में से एक है। वर्ष 1929 में स्थापित यह समूह खाद्य और पेय पदार्थ, कन्फेक्शनरी, माउथ फ्रेशनर, आतिथ्य, कृषि, लक्जरी खुदरा व्यवसायों और अन्य कारोबारों से जुड़ी है। डीएस मुख्यालय को यूएसजीबीसी की ओर से LEED जीरो कार्बन प्रमाणन भी प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed