{"_id":"632b17e3537290053c16f81b","slug":"dri-over-rs-33-crore-foreign-gold-seized-from-mumbai-patna-and-delhi-dri-took-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"DRI: मुंबई, पटना और दिल्ली से 33 करोड़ रुपये से अधिक का विदेशी सोना जब्त, डीआरआई ने की कार्रवाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
DRI: मुंबई, पटना और दिल्ली से 33 करोड़ रुपये से अधिक का विदेशी सोना जब्त, डीआरआई ने की कार्रवाई
Wed, 21 Sep 2022 07:27 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 21 Sep 2022 07:27 PM IST
सार
DRI: डीआरआई की ओर से कहा गया है कि विशिष्ट खुफिया जानकारी से संकेत मिले थे कि एक सिंडिकेट सक्रिय रूप से मिजोरम से विदेशी सोने की तस्करी करने के लिए घरेलू कूरियर कंपनी के कंसाइनमेंट खेप का उपयोग करने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
सोना, चांदी और कच्चा तेल
- फोटो : pixabay
विस्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई, पटना और दिल्ली से 33 करोड़ रुपये से अधिक का सोना जब्त किया है, जिसकी तस्करी पड़ोसी देशों से की गई थी। डीआरआई की ओर से बुधवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
डीआरआई की ओर से कहा गया है कि विशिष्ट खुफिया जानकारी से संकेत मिले थे कि एक सिंडिकेट सक्रिय रूप से मिजोरम से विदेशी सोने की तस्करी करने के लिए घरेलू कूरियर कंपनी के कंसाइनमेंट खेप का उपयोग करने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
डीआरआई की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि महत्वपूर्ण बरामदगी के क्रम को जारी रखते हुए डीआरआई ने विदेशी मूल के सोने के 394 टुकड़े जब्त किए, जिनका वजन लगभग 65.46 किलोग्राम था और जिनकी कीमत 33.40 करोड़ रुपये थी। जिनकी तस्करी पड़ोसी उत्तर-पूर्वी देशों से की जा रही थी।
विज्ञापन