फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Donald Trump investigation is costing US taxpayers this huge amount per month

US: ट्रंप के खिलाफ मुकदमे से करदाताओं को लग रहा चूना, हर महीने खर्च हो रहे 8 करोड़ रुपये के बराबर की राशि

Sat, 08 Jul 2023 09:04 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 08 Jul 2023 09:04 AM IST
सार

America: डीओजे की व्यय रिपोर्ट ने नवंबर 2022 से मार्च 2023 तक ट्रंप के खिलाफ मुकदमे पर 54,28,579 डॉलर का कुल खर्च दिखाया। इस तरह पांच महीने की अवधि में ट्रंप के खिलाफ मुकदमे पर प्रति माह 10 लाख डॉलर (8.26 कारोड़ रुपये) से अधिक की राशि खर्च की गई।

विज्ञापन
Donald Trump investigation is costing US taxpayers this huge amount per month
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ विशेष वकील जैक स्मिथ की संघीय जांच से न्याय विभाग (डीओजे) को प्रति माह 10 लाख डॉलर से अधिक का नुकसान हो रहा है। डीओजे के विशेष वकील जैक स्मिथ डोनाल्ड ट्रंप की ओर से गोपनीय दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग के साथ-साथ 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद के परिदृश्य की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


डीओजे की व्यय रिपोर्ट ने नवंबर 2022 से मार्च 2023 तक ट्रंप के खिलाफ मुकदमे पर 54,28,579 डॉलर का कुल खर्च दिखाया। इस तरह पांच महीने की अवधि में ट्रंप के खिलाफ मुकदमे पर प्रति माह 10 लाख डॉलर (8.26 कारोड़ रुपये) से अधिक की राशि खर्च की गई। यह राशि मुआवजे, यात्रा व परिवहन, किराया, संचार, उपयोगिताओं, मुद्रण, संविदात्मक सेवाओं, आपूर्ति और उपकरणों के अधिग्रहण पर खर्च किया गया।
विज्ञापन


पिछले महीने डोनाल्ड ट्रम्प को उनके मार-ए-लागो आवास से मिले गोपनीय दस्तावेजों से जुड़े मामले में कई संघीय आरोपों में अभ्यारोपित किया गया था। इसके बाद वह संघीय आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए थे। इन आरोपों में गोपनीय दस्तावेजों को जानबूझकर रोकना, न्याय में बाधा डालने की साजिश, दस्तावेजों को रोकना व छिपाना और जांचकर्ताओं के समक्ष गलत बयान देना शामिल है। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed