फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Dominos Pizza may ban Swiggy and Zomato

Pizza Delivery: स्विगी और जोमैटो पर डोमिनोज पिज्जा लगा सकता है प्रतिबंध

Sat, 23 Jul 2022 06:44 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 23 Jul 2022 06:44 AM IST
सार

सीसीआई ने अप्रैल में एक रेस्तरां की शिकायत पर जोमैटो और स्विगी की जांच का आदेश दिया था। इस शिकायत में तरजीही व्यवहार, ज्यादा कमीशन और अन्य कई आरोप लगाए गए थे।

विज्ञापन
Dominos Pizza may ban Swiggy and Zomato
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

खाना पहुंचाने वाले एप जोमैटो और स्विगी अगर अपना कमीशन बढ़ाते हैं तो डोमिनोज उनसे हाथ खींच सकती है। डोमिनोज पिज्जा को चलाने वाली जुबिलेंट फुडवर्क्स ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के पास जमा किए गए दस्तावेज में यह जानकारी दी है। जोमैटो और स्विगी की प्रतिस्पर्धा विरोधी प्रथाओं की जांच चल रही है।

विज्ञापन


सीसीआई ने अप्रैल में एक रेस्तरां की शिकायत पर जोमैटो और स्विगी की जांच का आदेश दिया था। इस शिकायत में तरजीही व्यवहार, ज्यादा कमीशन और अन्य कई आरोप लगाए गए थे। जुबिलेंट के भारत में 1,600 से ज्यादा ब्रांडेड रेस्तरां हैं। इसमें 1,567 डोमिनोज के और 28 डंकिन के हैं। 
विज्ञापन


27 % कारोबार ऑनलाइन से
जुबिलेंट ने सीसीआई को दिए जवाब में कहा, भारत में उसके  कारोबार का 26 से 27 फीसदी कारोबार ऑनलाइन एप से आता है। इसमें उसका अपना मोबाइल और वेबसाइट भी शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल और दूरसंचार के दम पर रिलायंस को 46% ज्यादा लाभ
तेल और दूरसंचार के बेहतर प्रदर्शन के दम पर रिलायंस इंडस्ट्रीज को जून तिमाही में 17,955 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। यह एक साल पहले इसी अवधि के 12,273 करोड़ के मुकाबले 46.29% ज्यादा है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया, इस दौरान उसका राजस्व 54.54 फीसदी बढ़कर 2.23 लाख करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले 1.44 लाख करोड़ था। कंपनी ने कहा, तेल से रसायन कारोबार में इसका अब तक का तिमाही का सर्वाधिक राजस्व रहा है। ब


जियो का मुनाफा 24% बढ़ा
जियो का मुनाफा 24 फीसदी बढ़कर 4,335 करोड़ रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,501 करोड़ रुपये था। इसका राजस्व एक साल पहले 17,994 करोड़ की तुलना में 21.6 फीसदी बढ़कर  21,873 करोड़ रुपये रहा।

रिलायंस रिटेल में भी 51.9% उछाल
रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा कारोबार इकाई के लिए भी यह तिमाही अच्छा रहा। उसकी कमाई 51.9 फीसदी बढ़कर 58,554 करोड़ पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed