फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Domestic flight fare band Minimum And Maximum Limit Of Airfares to Be Applicable For 15 Days In 1 Month

हवाई क्षेत्र: सरकार ने किया बदलाव, अब महीने में सिर्फ 15 दिन ही लागू रहेगी हवाई किराए की सीमा

Mon, 20 Sep 2021 01:44 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 20 Sep 2021 01:44 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने हवाई किराए की न्यूनतम और अधिकतम सीमा को लेकर बदलाव किए हैं। यह अब महीने में सिर्फ 15 दिन ही लागू रहेगी।

विज्ञापन
Domestic flight fare band Minimum And Maximum Limit Of Airfares to Be Applicable For 15 Days In 1 Month
Flight - फोटो : Pixabay

विस्तार

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइन कंपनियों और यात्रियों को राहत देते हुए 85 फीसदी यात्री क्षमता के साथ हवाई सफर की अनुमति दे दी है। कोरोना वायरस महामारी के मामलों में आई कमी के चलते यह छूट दी गई है। पहले यह क्षमता 72.5 फीसदी थी। इतना ही नहीं, सरकार ने न्यूनतम और अधिकतम किराए को लेकर भी कुछ बदलाव किए हैं।

विज्ञापन


15 दिन लागू रहेगी किराए की सीमा 
हवाई किराए की न्यूनतम और अधिकतम सीमा को लेकर भी बदला किए हैं। न्यूनतम और अधिकतम सीमा अब महीने में सिर्फ 15 दिन ही लागू रहेगी। यह सीमा महीने में किसी भी समय 15 दिन तक लागू होगी और फिर 16वें दिन से बिना किसी सीमा के विमानन कंपनियां किराया ले सकेंगी।
विज्ञापन


साल 2020 में सरकार ने तय की थी ऊपरी और निचली सीमा
पिछले साल देश में जब लॉकडाउन लगा था, तब सरकार ने हवाई किराए की सीमा तय की थी। हवाई सफर पर लगाए गए प्रतिबंधों के चलते कम संख्या में उड़ानें चल रही थीं और ऐसे में कंपनियां टिकट के लिए ज्यादा पैसा वसूल रही थीं। इसलिए 15 दिन की निचली और ऊपरी सीमा तय की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी है न्यूनतम और अधिकतम किराए की सीमा ?
इस साल हवाई किराए में चार बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। वर्तमान प्राइस बैंड के हिसाब से 40 मिनट से कम की उड़ान के लिए न्यूनतम किराया 2,900 रुपये और अधिकतम किराया 8,800 रुपये है। इसी तरह 40 से 60 मिनट तक की उड़ानों के लिए न्यूनतम किराया 3,700 रुपये और अधिकतम किराया 11,000 रुपये है और 60 से 90 मिनट तक की उड़ानों के लिए न्यूनतम किराया 5,062 रुपये और अधिकतम किराया 13,200 रुपये है। वहीं उच्चतम अवधि यानी 180 से 210 मिनट तक की उड़ानों के लिए न्यूनतम किराया 9,800 रुपये और अधिकतम किराया 27,200 रुपये है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed