फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Domestic Air India flights delayed due to shortage of cabin crew, claim officials

Air India: केबिन क्रू की कमी से एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में हो रही देरी, अधिकारियों का दावा

Thu, 15 Dec 2022 11:43 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 15 Dec 2022 11:43 AM IST
सार

Air India: जानकारों के मुताबिक केबिन क्रू की कमी से निपटने के लिए एयर इंडिया कुछ समय पूर्व नवंबर में वीआरएस के लिए अप्लाई कर चुके कर्मियों को काम पर वापस बुलाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Domestic Air India flights delayed due to shortage of cabin crew, claim officials
एयर इंडिया - फोटो : PTI

विस्तार

केद्र सरकार के नियंत्रण से टाटा ग्रुप के नियंत्रण में जाने वाली विमानन कंपनी एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों के संचालन में केबिन क्रू की कमी के कारण देरी हो रही है। मामले की जानकारी रखने वाले अफसरों ने इस बात का खुलासा किया है। बता दें कि यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब पिछले ही हफ्ते एयर इंडिया की अमेरिका और कनाडा जाने वाली कम से कम छह उड़ानें केबिन क्रू की कमी के कारण देर हो गईं थीं।

विज्ञापन


इस मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया है कि इंजीनियरिंग से जुड़े कारणों के कारण एयर इंडिया के कई विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया की मुंबई से दिल्ली आने वाली एक फ्लाइट एआई-805 जिसे शाम 7.30 बजे पुनः मुंबई पहुंचना था उसे अगली सुबह 4 बजे के लिए रिशिड्यूल्ड कर दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक केबिन क्रू की कमी से निपटने के लिए एयर इंडिया कुछ समय पूर्व नवंबर में वीआरएस के लिए अप्लाई कर चुके कर्मियों को काम पर वापस बुलाने की कोशिश कर रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि केबिन क्रू की कमी के कारण डीजीसीए की ओर से वर्ष में अधिकतम 1000 घंटे उड़ान की बंदिश के बावजूद 200 से अधिक क्रू मेंबर ओवरटाइम उड़ान भर चुके हैं और अगले दो महीने वे उड़ान भर पाने में सक्षम नहीं हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed