Diwali Gift: सूरत के कारोबारी ने ‘रोशन’ की कर्मियों की 'दिवाली', एक हजार लोगों को बांटी 'सोलर रूफटॉप'
Diwali Gift: डायमंड कारोबार से जुड़ी सूरत की चर्चित कंपनी कंपनी श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट प्रा लिमिटेड (Shree Ramkrishna Export Pvt Ltd, SRK) ने अपने कर्मचारियों के लिए दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान कर्मियों को सोलर रूफटॉप पैनल उपहार में दिया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनतेरस और दिवाली के मौके पर हर साल कंपनियां अपने कर्मचारियों को तोहफे बांटती है। ऐसा अक्सर सुनने में आता है कि कंपनी के मालिक ने कर्मचारियों को कार, सोना, फ्लैट या मोटा कैश दिवाली तोहफे के रूप में दिया है। इस बार भी सूरत के एक व्यापारी ने अपने अनूठे गिफ्ट से लोगों का ध्यान खींचा है। कंपनी ने अपने एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों को ऐसा गिफ्ट दिया है कि इस दिवाली पर उनका घर रोशनी से भर उठेगा।
डायमंड कारोबार से जुड़ी सूरत की चर्चित कंपनी कंपनी श्री रामकृष्ण एक्सपोर्टर (Shree Ramkrishna Export Pvt Ltd, SRK) ने अपने कर्मचारियों के लिए दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसी आयोजन के दौरान कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन गोविंदभाई ढोलकिया नेअपने सभी कर्मियों को सोलर रूफटॉप पैनल उपहार में दिया। गोविंदभाई का कहना है कि हमारे कर्मचारी हमारे परिवार के ही हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा, ‘इस दिवाली तोहफे के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी ध्यान में रखा गया है। बढ़ती ऊर्जा खपत को देखते हुए कर्मचारियों को सोलर रूफटॉप पैनल दिया गया है, जिसे अपनी छत पर लगाकर वे सालभर बिजली बचत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से हम सब जूझ रहे हैं। हम सबकुछ बदल नहीं सकते हैं, पर अपनी तरफ से एक छोटा योगदान तो दे ही सकते हैं।’