फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Disney, Reliance sign non-binding agreement for Indian media operations merger, says report

Reliance-Disney Deal: रिलायंस और वॉल्ट डिज्नी ने मीडिया बिजनेस के विलय का किया करार, रिपोर्ट्स में दावा

Mon, 25 Dec 2023 07:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 25 Dec 2023 07:11 PM IST
सार

Reliance-Disney Deal: विलय समझौते के तहत, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास शेयरों और नकदी के संयोजन के माध्यम से 51 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि डिज्नी शेष 49 प्रतिशत की हकदार होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि हिस्सेदारी पैटर्न से संकेत मिलता है कि मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह के पास अधिक शक्ति होगी।

विज्ञापन
Disney, Reliance sign non-binding agreement for Indian media operations merger, says report
रिलायंस और डिज्ली में विलय का करार। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वॉल्ट डिज्नी के साथ 25 दिसंबर, 2023 को अपने भारतीय मीडिया बिजनेस के परिचालन से जुड़ा एक गैर-बाध्यकारी विलय समझौता किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई है। विलय समझौते के तहत, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास शेयरों और नकदी के संयोजन के माध्यम से 51 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि डिज्नी शेष 49 प्रतिशत की हकदार होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि हिस्सेदारी पैटर्न से संकेत मिलता है कि मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह के पास अधिक शक्ति होगी।

विज्ञापन

फरवरी 2024 तक पूरा होगा सौदा

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सौदा फरवरी 2024 तक पूरा हो जाएगा, हालांकि, रिलायंस का उद्देश्य जनवरी, 2024 तक प्रक्रिया को पूरा करना है। दो हफ्ते पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कंपनी के अधिकारी मीडिया विलय के अगले चरण पर चर्चा करने के लिए लंदन में बैठक कर रहे थे।

विज्ञापन

जी, सोनी, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम से होगी प्रतिस्पर्धा

एक रिपोर्ट के अनुसार, यह विलय भारत के सबसे बड़े मनोरंजन साम्राज्यों में से एक का निर्माण करेगा, जो जी एंटरटेनमेंट और सोनी जैसे टेलीविजन हितो वाली कंपनियों और नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम जैसे स्ट्रीमिंग दिग्गजों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। रिलायंस और डिज्नी स्टार का सौदा विलय के बाद मनोरंजन क्षेत्र का सबसे बड़ा सौदा होगा। विलय के बाद बनी इकाई पर दोनों कंपनियों का समान नियंत्रण होगा, समान संख्या में निदेशक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन में डील होने का किया गया दावा

रिलायंस अपनी मीडिया और एंटरटेनमेंट यूनिट वायकॉम 18 के माध्यम से कई टीवी चैनल और जियोसिनेमा स्ट्रीमिंग एप का संचालन करता है। खबरों के अनुसार लंदन में हुई इस डील के दौरान वाल्ट डिज्नी की ओर से पूर्व सीईओ और फिलहाल सलाहकार की भूमिका निभा रहे केविन मेयर और रिलायंस की ओर से मुकेश अंबानी के करीबी माने जाने वाले मनोज मोदी भी मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस की सहयोगी कंपनी वायाकॉम 18 की स्टेप डाउन सब्सिडियरी बनाने का प्लान है। इसके तहत स्टॉक स्वैप के जरिए स्टार इंडिया का विलय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed