फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Director General Rakesh Pal has been appointed as the 25th Director General of the Indian Coast Guard

Appointment: राकेश पाल बने भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक, जानें सरकार ने और किन नियुक्तियों का किया एलान

Wed, 19 Jul 2023 09:06 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 19 Jul 2023 09:06 PM IST
सार

Appointment: भारतीय तटरक्षक बल के निदेशक राकेश पाल को बल का 25वां महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह भारतीय नौसेना अकादमी के छात्र रहे हैं और जनवरी 1989 में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुए थे। वरिष्ठ आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी मनोज यादव को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
Director General Rakesh Pal has been appointed as the 25th Director General of the Indian Coast Guard
राकेश पाल व मनोज यादव - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल के निदेशक राकेश पाल को बल का 25वां महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह भारतीय नौसेना अकादमी के छात्र रहे हैं और जनवरी 1989 में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुए थे। उन्होंने भारतीय नौसेना स्कूल द्रोणाचार्य, कोच्चि में गनरी और हथियार प्रणाली में पेशेवर विशेषज्ञता हासिल की है। इसके अलावे पाल ने ब्रिटेन से इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स फायर कंट्रोल सॉल्यूशन कोर्स भी किया है। नवनियुक्त महानिदेशक राकेश पाल ने आईसीजी का पहला गनर होने की भी उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन

आईपीएस अधिकारी मनोज यादव रेलवे सुरक्षा बल के प्रमुख नियुक्त

वरिष्ठ आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी मनोज यादव को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है। हरियाणा काडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी यादव, संजय चंदर का स्थान लेंगे जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होंगे।

विज्ञापन

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आरपीएफ प्रमुख की नियुक्ति को दी मंजूरी

आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने आरपीएफ के महानिदेशक के पद पर यादव की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह 31 जुलाई, 2025 को उनकी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर बने रहेंगे। एक अन्य आदेश के अनुसार, खुफिया ब्यूरो (आईबी) के विशेष निदेशक शफी अहसान रिजवी को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) का सलाहकार नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई के संयुक्त निदेशक की नियुक्ति को भी एसीसी की मंजूरी

इसमें कहा गया कि एसीसी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में संयुक्त निदेशक के रूप में प्रतिनियुक्ति के आधार पर राजेश प्रधान की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है और वह पद ग्रहण की तारीख से 30 जनवरी, 2027 में उनके अनुमोदित प्रतिनियुक्ति कार्यकाल तक इस पर रहेंगे। महाराष्ट्र काडर के 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रधान इस समय सीबीआई में उप महानिरीक्षक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed