फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   DIPAM Government total stake stock market reached 38 lakh crore

DIPAM: शेयर बाजार में सरकार की कुल हिस्सेदारी ₹38 लाख करोड़ तक पहुंची, कंपनियों के लाभांश पर यह बात आई सामने

Mon, 01 Apr 2024 05:46 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 05:46 AM IST
सार

सरकारी विभाग दीपम के अनुसार, मार्च में सरकार को ओएनजीसी से 2,964 करोड़, कोल इंडिया से 2,043 करोड़, पावर ग्रिड से 2,149 करोड़, एनएमडीसी से 1,024 करोड़ और गेल से 1,863 करोड़ रुपये मिले हैं।

विज्ञापन
DIPAM Government total stake stock market reached 38 lakh crore
DIPAM Secretary Tuhin Kanta Pandey - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र को सरकारी कंपनियों से इस बार लक्ष्य से 26 फीसदी ज्यादा 62,929 करोड़ का लाभांश मिला है। 2022-23 में यह लाभांश 59,953 करोड़ का था। सरकार को वित्त वर्ष 2023-24 में 50,000 करोड़ लाभांश मिला है। सरकारी विभाग डीआईपीएएम के अनुसार, मार्च में सरकार को ओएनजीसी से 2,964 करोड़, कोल इंडिया से 2,043 करोड़, पावर ग्रिड से 2,149 करोड़, एनएमडीसी से 1,024 करोड़ और गेल से 1,863 करोड़ रुपये मिले हैं। इसी के साथ सरकार की शेयर बाजारों में कुल हिस्सेदारी चार गुना बढ़कर 38 लाख करोड़ रुपये हो गई है। 2021 में यह हिस्सेदारी महज 9.5 लाख करोड़ रुपये थी। 

विज्ञापन


इन्फोसिस को 6,329 करोड़ का टैक्स रिफंड
आईटी कंपनी इन्फोसिस को उम्मीद है कि आयकर विभाग से उसे 6,329 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड मिल सकता है। कंपनी ने विभिन्न मूल्यांकन आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि उसे 2,763 करोड़ रुपये की कर मांग का भी आदेश मिला है। कंपनी 31 मार्च, 2024 को समाप्त होने वाली तिमाही और वित्त वर्ष के वित्तीय परिणाम 8 अप्रैल को जारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed