फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Digital public infra helped make optimum use of taxpayers' money, reduceleakage: FM

Nirmala Sitharaman: डिजिटल व्यवस्था से करदाताओं का पैसा बचाने में मिली मदद, पेरिस में वित्त मंत्री ये बोलीं

Thu, 22 Jun 2023 10:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 22 Jun 2023 10:11 PM IST
सार

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री ने कहा कि महिलाओं के कर्ज से संबंधित बैंक खातों का प्रदर्शन काफी अच्छा है। उन्होंने कहा, "डीपीआई लागू होने के बाद सरकार सिर्फ एक राज्य में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के जरिये एक लाख करोड़ रुपये की बचत करने में सफल रही।

विज्ञापन
Digital public infra helped make optimum use of taxpayers' money, reduceleakage: FM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : Social Media

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में कहा कि डिजिटल सार्वजनिक संरचना (डीपीआई) ने भारत को करदाताओं के पैसे का अधिकतम इस्तेमाल करने में सक्षम बनाया है। सीतारमण ने सार्वजनिक इस्तेमाल वाली डिजिटल व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर पेरिस में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत में सरकार सीधे नागरिकों के खातों में सरकारी लाभों को हस्तांरित करने में सक्षम है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "ऐसा होने से करदाताओं के पैसे का अधिकतम इस्तेमाल करने में मदद मिली है। भारत में डीपीआई ने सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ महिलाओं के लिए निर्धारित राशि का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित किया है।"
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा कि महिलाओं के कर्ज से संबंधित बैंक खातों का प्रदर्शन काफी अच्छा है। उन्होंने कहा, "डीपीआई लागू होने के बाद सरकार सिर्फ एक राज्य में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के जरिये एक लाख करोड़ रुपये की बचत करने में सफल रही। डीपीआई आने से सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है और बीच में होने वाली चोरी कम करने में मदद मिली है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतारमण ने पेरिस यात्रा के दौरान इंडोनेशिया की वित्त मंत्री मूलानी इंद्रावती, जलवायु परिवर्तन के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत मार्क कार्नी और डेनमार्क के विकास सहयोग मंत्री डैन जोर्गेन्सन के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। वित्त मंत्री ‘न्यू ग्लोबल फाइनेंसिंग’ समझौते पर पेरिस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिये वहां गयी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed