{"_id":"65e3d9e63f48809d8608bd7e","slug":"digital-payment-service-start-soon-india-nepal-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat-Nepal: भारत-नेपाल में जल्द शुरू होगी डिजिटल भुगतान सेवा, नए दिशा-निर्देश जारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Bharat-Nepal: भारत-नेपाल में जल्द शुरू होगी डिजिटल भुगतान सेवा, नए दिशा-निर्देश जारी
Sun, 03 Mar 2024 07:31 AM IST
यशोधन शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 07:31 AM IST
सार
नए निर्देशों के तहत अब नेपाल के नागरिक प्रति डिजिटल लेनदेन के जरिये 2 लाख रुपये भारत से नेपाल भेज सकते हैं। इसके अलावा वॉक-इन ग्राहक प्रति लेनदेन 50,000 रुपये भेज सकते हैं।
विज्ञापन
शंकर प्रसाद शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने शनिवार को भारतीय रिजर्व बैंक के नए दिशानिर्देशों की सराहना करते हुए कहा कि नए निर्देशों से भारत-नेपाल के बीच डिजिटल वित्तीय सेवाओं का विस्तार होगा। नए निर्देशों के तहत अब नेपाल के नागरिक प्रति डिजिटल लेनदेन के जरिये 2 लाख रुपये भारत से नेपाल भेज सकते हैं। इसके अलावा वॉक-इन ग्राहक प्रति लेनदेन 50,000 रुपये भेज सकते हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नेपाल में यूपीआई की सुविधा के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस-नेपाल क्लियरिंग हाउस लिमिटेड का जल्द उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद भारत-नेपाल के बीच नकदी ले जाने असुविधा खत्म हो जाएगी। आरबीआई के नए निर्देशों के मुताबिक, नेपाली खाताधारकों को प्रति लेनदेन 2 लाख रुपये भेजने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा ग्राहक साल में 12 बार व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति होकर 50,000 रुपये की राशि नेपाल भेज सकते हैं। जून 2023 में, एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) और नेपाल क्लियरिंग हाउस लिमिटेड (एनसीएचएल) ने भारत के यूपीआई और नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस को एकीकृत करके दोनों देशों के बीच सीमा पार डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू करने का एलान किया था। इसे नेपाल में एनपीआई नाम दिया जाएगा।
विज्ञापन