फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   DHFL Yes Bank Case: ED detains Avinash Bhosle from Arthur Road jail, will appear in special PMLA court

DHFL-Yes Bank Case : ईडी ने ऑर्थर रोड जेल से अविनाश भोसले को हिरासत में लिया, स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में होगी पेशी  

Tue, 28 Jun 2022 11:19 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 28 Jun 2022 11:19 AM IST
सार

अविनाश भोसले का नाम दीवान हाऊसिंग फाइनांस लिमिटेड (DHFL) और यस बैंक घोटाले में आया था। अविनाश भोसले पुणे के बड़े कंस्ट्रक्शन व्यापारी हैं। उन्हें पुणे के रिएल स्टेट किंग के तौर पर जाना जाता है।

विज्ञापन
DHFL Yes Bank Case: ED detains Avinash Bhosle from Arthur Road jail, will appear in special PMLA court
dhfl - फोटो : Amar ujala

विस्तार

डीएचएफएल-यसबैंक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने बिजनेसमैन अविनाश भोसले को मुंबई की ऑर्थर रोड जेल से हिरासत में लिया है। खबरों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय की टीम उन्हें हिरासत में लेकर स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी। 

विज्ञापन


कौन है अविनाश भोसले?

अविनाश भोसले का नाम दीवान हाऊसिंग फाइनांस लिमिटेड (DHFL) और यस बैंक घोटाले में आया था। अविनाश भोसले पुणे के बड़े कंस्ट्रक्शन व्यापारी हैं। उन्हें पुणे के रिएल स्टेट किंग के तौर पर जाना जाता है। पिछले कुछ समय से अलग-अलग कई मामलों में अविनाश भोसले से पूछताछ चल रही थी। 
विज्ञापन


क्या है डीएसएफएल-यस बैंक केस? 

डीएचएफएल-यस बैंक मामले में सीबीआई भी छापेमारी कर चुकी है। सीबीआइ्र को आशंका था कि यस बैंक और डीएचएफएल मामले में अवैध फंड को कई रियल एस्टेट कंपनियों के जरिए पास किया गया है। महाराष्ट्र के कई रियल एस्टेट डेवलपर्स की जांच की जांच की जद में आने की अशंका जतायी गई थी। सीबीआई ने बीते 30 अप्रैल को इस मामले में महाराष्ट्र के कई बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। उसके बाद सीबीआई ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर और डीएचएफएल के कपिल वधावन के करप्शन के मामले में अविनाश भोसले को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने आरोप लगाये थे कि यस बैंक को डीएचएफएल ने लोन दिया था और उसके बदले कई लाभ पाने की कोशिश की थी। सीबीआई की एक एफआईआर के मुताबिक अप्रैल और जून 2018 के बीच यस बैंक-डीएचएफएल के इस घोटाले ने रूप लेना शुरू किया। समस्याओं से जूझ रही कंपनी डीएचएफएल के 3700 करोड़ के शॉर्ट टर्म डिबेंचर में यस बैंक ने निवेश किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed