फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Dharmaj Crop-Uniparts IPO: Two IPOs will hit the market next week, how many shares will be sold?

Dharmaj Crop-Uniparts IPO: अगले हफ्ते बाजार में दस्तक देंगे दो आईपीओ, कितने शेयरों की होगी बिक्री, जानें GMP?

Fri, 25 Nov 2022 02:35 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 25 Nov 2022 02:35 PM IST
सार

Dharmaj Crop-Uniparts IPO: एग्रोकेमिकल का कारोबार करने वाली कंपनी धर्मज क्रॉप गार्ड का आईपीओ निवेश के लिए 28 नवंबर (सोमवार) को ओपन होगा। तीन दिनों तक यानी 30 नवंबर (बुधवार) तक इसमें खरीदारी की जा सकेगी। वहीं, इंजीरियरिंग सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी यूनिपार्ट्स इंडिया (Uniparts India) का पब्लिक इश्यू 30 नवंबर को खुलेगा।

विज्ञापन
Dharmaj Crop-Uniparts IPO: Two IPOs will hit the market next week, how many shares will be sold?
Upcoming IPO 2022 - फोटो : Istock

विस्तार

अगले हफ्ते बाजार में कुछ कपनियाें के आईपीओ आ रहे हैं। ऐसे में खुदरा निवेशकों के पास इन कंपनियों में निवेश कर मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं 28 और 30 नवंबर को आने वाले धर्मज क्रॉप गार्ड और यूनीपार्ट्स इंडिया के बारे में सब कुछ विस्तार से।

विज्ञापन

धर्मज क्रॉप गार्ड आईपीओ

एग्रोकेमिकल का कारोबार करने वाली कंपनी धर्मज क्रॉप गार्ड का आईपीओ निवेश के लिए 28 नवंबर (सोमवार) को ओपन होगा। तीन दिनों तक यानी 30 नवंबर (बुधवार) तक इसमें खरीदारी की जा सकेगी। आईपीओ के लिए 216-237 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। धर्मज क्रॉप गार्ड कंपनी अपने आईपीओ के लिए 251 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। आईपीओ में अहमदाबाद स्थित कंपनी की ओर से 216 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावे, प्रमोटरों ने अपनी ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 14.83 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव रखा है। बाजार के जानकारों के मुताबिक ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 58 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम (GMP) पर उपलब्ध हैं। अब तक की उपलब्ध जानकारी के मुताबिक आगामी आठ दिसंबर 2022 तक बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। 

विज्ञापन

यूनीपार्ट्स इंडिया आईपीओ      

इंजीरियरिंग सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी यूनिपार्ट्स इंडिया (Uniparts India) का पब्लिक इश्यू 30 नवंबर को खुलेगा। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ  29 नवंबर को ही खुल जाएगा। निवेशकों के लिए IPO में बोली लगाने के लिए आखिरी दिन 2 दिसंबर होगा। कंपनी ने रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) में इस बारे में बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओएफएस के जरिए जारी होंगे कंपनी के शेयर

यूनिपार्ट्स इंडिया का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल यानी OFS के तहत खुलेगा। इसमें मौजूदा निवेशक और कंपनी के प्रोमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेचने की पेशकर करेंगे। जानकारी के मुताबिक ओएफएस में 1.44 करोड़ के इक्विटी शेयर बिक्री के लिए जारी किए जाएंगे। ओएफएस में जो प्रोमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेचने की पेशकश कर रहे हैं उनमें  किरण सोनी, मेहर सोनी और पामेला सोनी शामिल हैं। प्रोमोटर्स के अलावा ओएफएस में मौजूदा निवेशक अशोका इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स और अंबादेवी मॉरीशस होल्डिंग्स भी अपनी हिस्सेदारी बेचने की पेशकश  करेगी। यह आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस ही होगा इसलिए कंपनी को पब्लिक इश्यू से कोई आमदनी नहीं मिलेगी। यह कंपनी की ओर से इसे सार्वजनिक रूप से लाने का तीसरा प्रयास है। इससे पहले कंपनी ने आईपीओ के लिए दिसंबर 2018 और सितंबर 2014 में आवेदन दिए थे। दोनों बार आईपीओ को मंजूरी भी मिल गई थी लेकिन इसे लॉन्च नहीं किया जा सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed