{"_id":"6630d6333998e4b5670482b7","slug":"dgca-suspends-vistara-official-for-pilot-training-lapses-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA: डीजीसीए ने विस्तारा के प्रशिक्षण प्रमुख को निलंबित किया, नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
DGCA: डीजीसीए ने विस्तारा के प्रशिक्षण प्रमुख को निलंबित किया, नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई
Tue, 30 Apr 2024 05:00 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:00 PM IST
सार
DGCA: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कुछ पायलटों के प्रशिक्षण में कथित खामियों की जांच की थी। इस कन्वर्जन ट्रेनिंग के बाद पतली बॉडी वाले विमानों के पायलट चौड़ी बॉडी वाले विमान भी उड़ा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार डीजीसीए को इस प्रशिक्षण में खामियां मिली और जांच के बाद नियामक ने एयरलाइन के प्रशिक्षण प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया।
विज्ञापन
एविशन (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
- फोटो : i-stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के विमानन नियामक डीजीसीए ने बोइंग 787 पायलटों के लिए एयरलाइन की प्रशिक्षण प्रक्रिया में कमियों का पता लगाने के बाद विस्तारा के प्रशिक्षण प्रमुख विक्रम मोहन दयाल को निलंबित कर दिया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस कार्रवाई से पहले एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस मामले में विमानन नियामक की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कुछ पायलटों के प्रशिक्षण में कथित खामियों की जांच की थी। इस कन्वर्जन ट्रेनिंग के बाद पतली बॉडी वाले विमानों के पायलट चौड़ी बॉडी वाले विमान भी उड़ा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार डीजीसीए को इस प्रशिक्षण में खामियां मिली और जांच के बाद नियामक ने एयरलाइन के प्रशिक्षण प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया।
विज्ञापन
डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि नियामक ने यह कदम तब उठाया जब पाया गया कि विस्तारा की ओर से एयरबस ए320 पायलटों को बोइंग 787 विमान उड़ाने का प्रशक्षिण देने के दौरान जीरो फ्लाइट टाइम ट्रेनिंग (जेडएफटीटी) से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन