फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   DGCA chief says Jet Airways granted air operator certificate This allows airline to resume commercial flight ops

Jet Airways: जल्द ही कमर्शियल उड़ानें शुरू करेगा जेट एयरवेज, डीजीसीए ने दिया एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट

Fri, 20 May 2022 06:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 20 May 2022 06:09 PM IST
सार

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जेट एयरवेज को फिर से संचालन शुरू करने के लिए एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (एओसी) दे दिया है। ऐसे में जल्द ही एयरलाइन कमर्शियल उड़ानों का संचालन एक बार फिर से शुरू करेगी।

विज्ञापन
DGCA chief says Jet Airways granted air operator certificate This allows airline to resume commercial flight ops
जेट एयरवेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेट एयरवेज के विमान एक बार फिर उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जेट एयरवेज को फिर से संचालन शुरू करने के लिए एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (एओसी) दे दिया है। ऐसे में जल्द ही एयरलाइन कमर्शियल उड़ानों का संचालन एक बार फिर से शुरू करेगी। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले गृह मंत्रालय ने  एयरलाइन को सुरक्षा क्लीयरेंस दे दिया था। इसके बाद से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि कंपनी जल्द ही अपनी सेवाएं शुरू कर सकती है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


तीन साल बाद भरेंगे उड़ान
बीती पांच मई को जेट एयरवेज ने हैदराबाद से दिल्ली के लिए परीक्षण उड़ान भरी थी। यहां बता दें कि ये उड़ान पूरे तीन साल बाद भरी गई थी, क्योंकि 2019 में कंपनी दिवालिया होने के चलते सेवाएं बंद कर दी गईं थीं। आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक, वर्तमान में जेट एयरवेज का प्रमोटर जालान-कोलरॉक संघ है। पहले इसके मालिक नरेश गोयल थे। जेट एयरवेज के विमान ने 17 अप्रैल 2019 को अपनी अंतिम उड़ान भरी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जालान-कालरॉक के नेतृत्व में तैयारी
बता दें कि मुरारी लाल जालान और कालरॉक कंसोर्टियम ने जून 2021 में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की निगरानी में हुई दिवाला और समाधान प्रक्रिया में जेट एयरवेज की बोली जीती थी।

विस्तारा की दिल्ली-कोयंबतूर उड़ान सेवा शुरू
विमानन कंपनी विस्तारा ने शुक्रवार को दिल्ली-कोयंबतूर के लिए प्रतिदिन चलने वाली उड़ान सेवा शुरू कर दी है। विमानन कंपनी ने कहा कि वह 27 मई और तीन जून को क्रमश: मुंबई-कोयंबतूर और बंगलूरू-कोयंबतूर के लिए अपनी उड़ान सेवा शुरू करेगी। टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त कंपनी विस्तारा के पास 51 विमान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed