फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Dermicool provided overhead traffic signal shades to two-wheeler drivers to get relief from the heat

Dermicool: गर्मी से निजात के लिए डर्मीकूल की पहल, टू-व्हीलर चालकों के लिए बनाए ओवर हेड ट्रैफिक सिग्नल शेड्स

Wed, 26 Jun 2024 07:02 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Wed, 26 Jun 2024 07:02 PM IST
सार

डर्मीकूल, इमामी लिमिटेड परिवार जो भारत का एक प्रमुख प्रिक्ली हीट टैल्क ब्रांड है अपने "नीम" और "तुलसी" के डबल पावर के साथ लखनऊ के टू-व्हीलर चालकों के लिए इन गर्मियों में लेकर आया है एक अनोखा और नायाब समाधान। इससे उन्हें "गर्मियों की पकड़" से कुछ समय के लिए असरदार राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Dermicool provided overhead traffic signal shades to two-wheeler drivers to get relief from the heat
डर्मीकूल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

क्या आप टू-व्हीलर चलाते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो इस चुभती-जलती गर्मी में ट्रैफिक सिग्नल पर लम्बे समय तक रुके रहने से आप परेशान तो होते ही होंगे। दिन में तपती गर्मी तो आप सहते ही हैं पर इसके साथ चिलचिलाती धूप, पसीना, शरीर की दुर्गध और घमौरियों से होने वाली खुजली जैसी गर्मियों की दूसरी समस्याओं का भी आपको सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


डर्मीकूल, इमामी लिमिटेड परिवार जो भारत का एक प्रमुख प्रिक्ली हीट टैल्क ब्रांड है अपने "नीम" और "तुलसी" के डबल पावर के साथ लखनऊ के टू-व्हीलर चालकों के लिए इन गर्मियों में लेकर आया है एक अनोखा और नायाब समाधान। इससे उन्हें "गर्मियों की पकड़" से कुछ समय के लिए असरदार राहत मिलेगी। ब्राण्ड डर्मीकूल ने उन ट्रैफिक सिग्नल पॉइंट्स पर जहाँ 30 सेकंड से ज्यादा समय के लिए इंतज़ार करना पड़ता हैं वहां विशेष रूप से टू-व्हीलर चालकों के लिए ओवरहेड शेड का बंदोबस्त किया है। इस पहल के अंतर्गत, लखनऊ के आम्रपाली चौराहा और कानपुर के ग्रीन पार्क चौराहा पर डर्मीकूल ओवरहेड ट्रैफिक सिग्नल शेड लगाया गया है। कोलकाता और उदयपुर में भी ऐसे ही पहल किए गए हैं।
विज्ञापन


एक ब्राण्ड के रूप में डर्मीकूल ग्राहकों को गर्मियों में राहत प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह गर्मी की तपन संबंधी समस्या जैसे कि पसीना, चुभन और घमोरियों से असरदार सुरक्षा प्रदान करता है। ब्राण्ड की इस खूबी को और भी अधिक लोगों तक पहुँचाने के समय हमने पाया कि कड़ी धूप में ट्रैफिक सिग्नलों पर लम्बे समय तक इंतजार करना टू-व्हीलर चालकों के लिए बहुत ही मुश्किल होता है। गर्मियों में सबको ठंडक और राहत प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता का पालन करते हुए, डर्मीकूल ने टू-व्हीलर चालकों के लिए ट्रैफिक सिग्नल पर शेड्स लगाने की व्यवस्था की है जिससे कि यात्रियों को इस तपती गर्मी में राहत मिले और इन इंतजार की घड़ियों को सहने में थोड़ी बहुत मदद मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed