फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Demand for ready-made diamonds in India increased in America, they contribute 7.5% to the country's GDP

Lab Made Diamond: अमेरिका में बढ़ी भारत में तैयार हीरे की डिमांड, देश की जीडीपी में है इनका 7.5% का योगदान

Wed, 24 Aug 2022 12:46 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 24 Aug 2022 12:46 PM IST
सार

Lab Made Diamond: लैब में तैयार हीरा माइक्रोवेव में रखे कार्बन सीड से तैयार किया जाता है और एक प्लाज्मा बॉल में डालकर उसे और चमकदार बनाया जाता है। ये प्रक्रिया इन हीरों को एक हफ्ते में पहले से अधिक क्रिस्टलाइज बना देती है।

विज्ञापन
Demand for ready-made diamonds in India increased in America, they contribute 7.5% to the country's GDP
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली 90 से 95% हीरो की कटिंग और पॉलिशिंग भारत में होती है। अमेरिका समेत दुनियाभर के बाजारों में भारतीय लैबों में तैयार हीरे की मांग बढ रही है। 

विज्ञापन

Demand for ready-made diamonds in India increased in America, they contribute 7.5% to the country's GDP
लैब में बना हीरा - फोटो : iStock

लैब में तैयार हीरों का सबसे बड़ा खरीदार है अमेरिका 
 

बाजार से जुड़े जानकारों के मुताबिक हीरों के कारोबार को लैब में बन रहे हीरों से बहुत फायदा मिल रहा है। इन हीरों को तैयार करने में कम कार्बन फुटप्रिंट, साइज और अच्छी गुणवत्ता खरीदारों को खूब आकर्षित कर रही है। इन हीरों का सबसे बड़ा खरीदार अमेरिका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Demand for ready-made diamonds in India increased in America, they contribute 7.5% to the country's GDP
लैब में तैयार हीरा - फोटो : iStock

25 से अधिक कंपनियां लैब में हीरा तैयार कर रहीं 

बता दें कि वर्ष 2000 में प्रयोगशाला में हीरे तैयार करने वाली महज कुछ ही कंपनियां थीं। अब 25 से अधिक कंपनियां इस कारोबार में जुटी हैं। दुनियाभर में लैब में तैयार हीरों के उत्पादन की बात करें तो इसमें भारत का योगदान लगभग 15% है। 

विज्ञापन

Demand for ready-made diamonds in India increased in America, they contribute 7.5% to the country's GDP
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गुजरात का सूरत है हीरे की कटिंग और पॉलिशिंग
 

गुजरात के सूरत शहर को रफ डायमंड की कटिंग और पॉलिशिंग के कारोबार का हब माना जाता है। बीते वर्ष भारत से 25.47 अरब अमेरिकी डॉलर के कट और पॉलिश किए गए हीरों का निर्यात किया गया। भारत की जीडीपी में हीरा कारोबार का 7.5% योगदान रहा। इस वित्तीय वर्ष में भारतीय हीरा उद्योग ने 24 अरब डॉलर के कारोबार का लक्ष्य रखा है।  

Demand for ready-made diamonds in India increased in America, they contribute 7.5% to the country's GDP
लैब मेड डायमंड - फोटो : iStock

इस वर्ष दोगुना हो सकता है हीरों का निर्यात 

जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के उपाध्यक्ष विपुल शाह ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि भारतीय लैबों में पॉलिश कर तैयार किए गए हीरों का निर्यात बीते एक अप्रैल से शुरू हो गया है। इस वित्तीय वर्ष में इन हीरों का निर्यात दोगुना हो सकता है। 

Demand for ready-made diamonds in India increased in America, they contribute 7.5% to the country's GDP
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फैशन उद्योग में बढ़ रही है लैब में तैयार हीरों की डिमांड

बाजार के जानकारों के मुताबिक लैब में तैयार किए गए हीरे बाजार के एक छोटे से हिस्से में ही बेचे जा रहे हैं। घरेलू बाजार की बात करें तो बीते वर्ष 24 बिलियन नेचुरल हीरों को पॉलिश करके बेचा गया था। शाह ने कहा कि पॉलिश किए हुए हीरों को बेचे जाने की सबसे बड़ी वजह फैशन उद्योग में इसकी लगातार बढ़ रही डिमांड और लोगें के इसे फैशन के तौर पर पहनना है। 

Demand for ready-made diamonds in India increased in America, they contribute 7.5% to the country's GDP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

प्लाजमा बॉल में डालकर हीरों को बनाया जाता है चमकदार 

लैब में तैयार हीरा माइक्रोवेव में रखे कार्बन सीड से तैयार किया जाता है और एक प्लाज्मा बॉल में डालकर उसे और चमकदार बनाया जाता है। ये प्रक्रिया इन हीरों को एक हफ्ते में पहले से अधिक क्रिस्टलाइज बना देती है। जीजेईपीसी के आंकड़ों के अनुसार इस साल अप्रैल से जुलाई महीने के बीच भारतीय लैबों में तैयार हीरों का निर्यात लगभग 70% तक बढ़कर 622.7 मिलियन डॉलर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed