फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Delhi Metro Security: Additional bullet proof jackets for VIP security and CISF personnel deployed in Delhi Metro, the government has approved

Security : वीआईपी सुरक्षा और दिल्ली मेट्रो में तैनात सीआईएसएफ जवानों को अतिरिक्त बुलेट प्रुफ जैकेट, खरीदारी को मंजूरी

Tue, 28 Jun 2022 02:22 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 28 Jun 2022 02:22 PM IST
सार

सरकार ने 3180 अतिरिक्त बुलेट प्रुफ जैकेट्स और हेलमेट्स की खरीदारी को मंजूरी दी है।यह खरीदारी अनुमानित रूप से 16.51 करोड़ में की जाएगी। 

विज्ञापन
Delhi Metro Security: Additional bullet proof jackets for VIP security and CISF personnel deployed in Delhi Metro, the government has approved
दिल्ली मेट्रो की सीआईएसएफ सुरक्षा - फोटो : Social Media

विस्तार

सरकार ने 3180 अतिरिक्त बुलेट प्रुफ जैकेट्स और हेलमेट्स की खरीदारी को मंजूरी दी है। ये बुलेट प्रुफ जैकेट्स और हेलमेट्स उन सीआईएसएफ जवानों को दिए जाने हैं जो दिल्ली मैट्रो, सरकारी संस्थानों और वीआईपी सुरक्षा में तैनात होंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार यह खरीदारी अनुमानित रूप से 16.51 करोड़ में की जाएगी। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा के अलावे सीआईएसफ के जवानों पर सभी सरकारी भवनों जैसे नॉर्थ ब्लॉक हाउसिंग जहां गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के दफ्तर है, शास्त्री भवन, कृषि भवन, उद्योग भवन समेत राष्ट्रीय राजधानी के कई भवनों की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी है। सीआईएसएफ के अलावे नए खरीदे जाने वाले बुलेट प्रुफ जैकेट्स गवर्नमेंट बिल्डिंग सिक्यूरिटी और स्पेशल सिक्यूरिटी ग्रुप के जवानों को भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि सेंट्रल इंडस्ट्रियल सेक्यूरिटी फोर्स के 13,000 जवान जबकि जीबीएस और एसएसजी के तीन-तीन हजार जवान दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed