फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   "Decision taken to extend LPG subsidy for one year," says Union Minister Hardeep S Puri

Hardeep Puri: 'LPG पर सब्सिडी की समयसीमा एक साल के लिए बढ़ी', पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर मंत्री ये बोले

Sat, 09 Mar 2024 05:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 09 Mar 2024 05:25 PM IST
सार

Hardeep Puri: पुरी ने नेशन फर्स्ट की नीति और उपभोक्ताओं को सर्वोपरि बताया। उन्होने कहा कि भारत रूस-यूक्रेन संघर्ष और लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर ड्रोन हमलों के कारण जारी वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद तेल की कीमतों को नियंत्रित रखने में सक्षम है।

विज्ञापन
"Decision taken to extend LPG subsidy for one year," says Union Minister Hardeep S Puri
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंदी हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर को मिलने वाली सब्सिडी की समयसीमा एक साल के लिए बढ़ा दी है। सब्सिडी की समयसीमा 31 मार्च 2024 को समाप्त होने वाली थी। इसे वित्तीय वर्ष 2024-25 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पुरी ने बताया कि एलपीजी की कीमतों को कम रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर  एलपीजी सिलेंडर पर 100 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने का एलान किया है।

विज्ञापन


पुरी ने नेशन फर्स्ट की नीति और उपभोक्ताओं को सर्वोपरि बताया। उन्होने कहा कि भारत रूस-यूक्रेन संघर्ष और लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर ड्रोन हमलों के कारण जारी वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद तेल की कीमतों को नियंत्रित रखने में सक्षम है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने कहा कि भारत की कच्चे तेल की 85 प्रतिशत जरूरतों को आयात से पूरा किया जाता है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बेंचमार्क है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एलपीजी सिलेंडर पर बढ़ी सब्सिडी पर कहा कि यह फैसला एलपीजी तक लोगों की पहुंच और उनके सामर्थ्य पर असर डालेगा। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि एलपीजी सिलेंडर 1950 के दशक में आए। दे60 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद देश में केवल 14 करोड़ एलपीजी सिलेंडर थे। इसका मतलब है कि एलपीजी सिलेंडर एक दुर्लभ वस्तु थी। हमने इस भावना में बदलाव किया। पीएम मोदी विजन से आज यह देश के गांव-गांव में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "जब अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ीं, तो हमने घरेलू स्तर पर कीमतों में 70 प्रतिशत तक बढ़ने दिया, उसके बाद से अवशोषित कर लिया गया। सितंबर 2021 से सितंबर 2023 के दौरान दिल्ली में एलपीजी के भाव 4.56 फीसदी तक कम हो गए। इस दौरान उपलब्धता की कोई समस्या नहीं थी। पुरी ने कहा पेट्रोल और डीजल बनाने के लिए आपको रिफाइनरी में कच्चे तेल की रिफाइनिंग करनी होगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नवंबर 2021 और मई 2022 में कमी की गई थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed