फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   "Date is set": India, Australia trade deal to enter into force on December 29

India-Australia Trade Deal: भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते की तारीख तय, 29 दिसंबर से होगा लागू

Wed, 30 Nov 2022 12:28 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 30 Nov 2022 12:28 PM IST
सार

India-Australia Trade Deal: एक प्रेस बयान में अल्बनीस सरकार ने कहा कि वह इस बात की पुष्टि करती है कि भारत सरकार ने ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ईसीटीए) के कार्यान्वयन को लागू करने के लिए अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा कर लिया है।

विज्ञापन
"Date is set": India, Australia trade deal to enter into force on December 29
भारत-ऑस्ट्रेलिया मुक्त व्यापार समझौता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ईसीटीए) 29 दिसंबर से लागू हो जाएगा। बुधवार को भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ'फारेल ने इसकी घोषणा की। राजदूत ओ'फारेल ने ट्वीट किया, "तारीख तय हो गई है! ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता 29 दिसंबर को लागू होगा, दोनों देशों के लिए नए बाजार पहुंच के अवसर प्रदान करेगा और आने वाले दशकों में दोस्ती को सुरक्षित करेगा।"

विज्ञापन


यह घोषणा ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस के बयान के एक सप्ताह बाद की गई है। उन्होंने कहा था कि भारत के साथ देश का मुक्त व्यापार समझौता (FTA) संसद से पारित हो गया है। अल्बानीस ने 22 नवंबर को ट्वीट किया, "ब्रेकिंग: भारत के साथ हमारा मुक्त व्यापार समझौता संसद से पारित हो गया है।"
विज्ञापन


आज एक प्रेस बयान में अल्बनीस सरकार ने कहा कि वह इस बात की पुष्टि करती है कि भारत सरकार ने ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ईसीटीए) के कार्यान्वयन को लागू करने के लिए अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा कर लिया है। यह व्यापार समझौता दोनों देशों को एक-दूसरे के बाजार में नई पहुंच प्रदान करेगा। यह समझौता 29 दिसंबर से ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायों और उपभोक्ताओं के लिए लागू हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की संसद ने सरकार के व्यापार समझौते से जुड़े विधेयकों को सर्वसम्मति से पारित करने के साथ पिछले सप्ताह व्यापार समझौते के लिए अपनी घरेलू आवश्यकताओं को अंतिम रूप दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed