फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Cyber fraudsters targeting bank customers

सावधान: बैंक ग्राहकों को इस तरह निशाना बना रहे साइबर जालसाज

Thu, 12 Aug 2021 05:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 12 Aug 2021 05:48 AM IST
सार

भारत में फिशिंग और हैकिंग समेत अन्य ऑनलाइन साइबर हमलों से रक्षा करने वाली केंद्रीय एजेंसी सीईआरटी-इन का कहना है, इन दिनों एसएमएस के जरिए भी लोगों की जानकारियां हासिल की जा रही हैं।

विज्ञापन
Cyber fraudsters targeting bank customers
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

एक साइबर सुरक्षा एजेंसी ने चेताया है कि जालसाज एक नए प्रकार के फिशिंग हमले के जरिए भारत में बैंकिंग ग्राहकों को अपना निशाना बना रहे हैं। लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए वह उनकी इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल नंबर और वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) जैसी संवेदनशील जानकारी जुटा रहे हैं।

विज्ञापन


भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है, जालसाज एनग्रोक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर भारतीय बैंकों के इंटरनेट बैंकिंग पोर्टलों के नाम पर फिशिंग वेबसाइट होस्ट कर रहे हैं। एनग्रोक एक विशेष वेब एप्लीकेशन है।
विज्ञापन


फिशिंग उस स्थिति को दर्शाता है, जब जालसाज विश्वसनीय संस्था का मुखौटा पहने पीड़ितों को लिंक भेजकर उनके पासवर्ड, लॉग-इन और ओटीपी चुराते हैं।

इस तरह बचें
संदिग्ध मोबाइल नंबर से आने वाले संदेश नजरअंदाज करें। अपने बैंक खाते से जुड़ी असामान्य गतिविधि के बारे में फौरन बैंक को बताना चाहिए। वहीं, फिशिंग वेबसाइट या संदिग्ध संदेशों के बारे में सीईआरटी-इन को incident@cert-in.org.in पर भी जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने एडवाइजरी में नमूना संलग्न किया है। इसमें बताया गया है कि जालसाज एक लिंक भेजते हैं, जिसके अंत में ngrok.io/xxxbank लिखा होता है।

एक बार ग्राहक जब यह लिंक खोलकर फिशिंग वेबसाइट पर इंटरनेट बैंकिंग लॉग-इन करता है तो उसके मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाता है, जिसे डालने पर जालसाज उसके बैंक खाते पर कब्जा कर लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed