फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   cut in gst is negative for indian economy, says moody's

जीएसटी कटौती पड़ेगी भारी, सरकार की साख पर लगेगा बट्टा : मूडीज

Mon, 30 Jul 2018 04:59 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
cut in gst is negative for indian economy, says moody's
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने सोमवार को कहा कि हाल में 88 उत्पादों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दर में कटौती सरकारी राजस्व पर भारी पड़ेगी और यह साख नकारात्मक करने वाला है, क्योंकि इससे राजकोषीय मजबूती के प्रयासों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। 
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद ने पिछले सप्ताह घरेलू उपभोक्ता उपकरणों के साथ ही विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों व पेंट पर जीएसटी दर में कटौती की थी। एजेंसी ने कहा कि हमें जीएसटी दर में हालिया कटौती से राजस्व में सालाना सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 0.04 फीसदी से 0.08 फीसदी तक नुकसान होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


मूडीज ने बयान में कहा कि राजस्व में नुकसान का अनुपात कम है, लेकिन कर की दरों में अस्थिरता सरकार के राजस्व के लिए अनिश्चितता पैदा करती है और यह ऐसे समय में सामने आया है, जब उसके खर्च में बढ़ोतरी का जोखिम बरकरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने कहा कि सरकार ने बजट में चालू वित्त वर्ष के लिए सकल कर राजस्व में 16.7 फीसदी वृद्धि का लक्ष्य तय किया था और भविष्य में सरकार के राजस्व में जीएसटी संग्रह का योगदान अहम होगा, क्योंकि करदाताओं की संख्या बढ़ने के साथ-साथ कराधान में भी वृद्धि हुई है। 

लक्ष्य से चूकने का जोखिम
 

मूडीज ने कहा कि जनवरी 2018 तथा नवंबर 2017 के बाद हाल में कर में कटौती सरकार के राजस्व संग्रह पर भारी पड़ेगी और यह साख के लिए नकारात्मक है, क्योंकि इससे सरकार का राजकोषीय मजबूती का प्रयास दबावग्रस्त होगा।


सरकार को उम्मीद है कि मध्य अवधि में सरकारी खजाने में जीएसटी राजस्व जीडीपी का अतिरिक्त 1.5 फीसदी का योगदान करेगा। जीएसटी को लागू करने में आने वाली आरंभिक परेशानियों के बावजूद दिसंबर 2017 के बाद जीएसटी संग्रह में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन बार-बार कर की दरों में बदलाव से पूरे वित्त वर्ष में जीएसटी से 7.4 लाख करोड़ रुपये (100 अरब डॉलर) की वसूली के लक्ष्य के चूकने का जोखिम पैदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed