Cryptocurrency: क्रिप्टकरेंसी के बाजार में हरियाली, बिटकॉइन 0.01% और एथेरियम 0.96% मजबूत हुआ
Cryptocurrency: पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन की कीमत 0.01 प्रतिशत बढ़कर 20,131 डॉलर हो गई। बीटीसी का कारोबार स्थिर था। सुबह 3:34 बजे, BTC की कीमत तेजी से $20,034 से बढ़कर $20,405 हो गई जो कि 6 अक्टूबर 2022 का उच्चतम व्यापारिक मूल्य था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में गुरुवार की शाम हरियाली दिखी। इस दौरान बिटकॉइन और इथेरियम के साथ अन्य अल्ट कॉइन में भी तेजी दिखी। मेमे कॉइन जैसे डोजकॉइन और शिबा ईनू भी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।
आज का सबसे ट्रेंडिंग क्रिप्टो फ्रंटियर (FRONT) था, जो मल्टी-चेन सपोर्ट के साथ एक विकेन्द्रीकृत वित्तीय DeFi एग्रीगेटर है। Coinmarketcap.com से शाम 4:00 बजे एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को वैश्विक क्रिप्टो मार्केट कैप $ 964.2 बिलियन था, जबकि पिछले 24 घंटों में कुल क्रिप्टो मार्केट का वॉल्यूम 7.4 प्रतिशत बढ़कर $ 60.8 बिलियन हो गया।
इस दौरान सबसे अधिक मजबूती एथेरियम नेम सर्विसेज में दिखी। यह 10.9 फीसदी बढ़कर 17.4 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। सबसे अधिक गिरावट वाला क्रिप्टो टेरा क्लासिक रहा जिसमें 24 घंटों में 2.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह $0.000296 पर कारोबार कर रहा था।
पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन की कीमत 0.01 प्रतिशत बढ़कर 20,131 डॉलर हो गई। बीटीसी का कारोबार स्थिर था। सुबह 3:34 बजे, BTC की कीमत तेजी से $20,034 से बढ़कर $20,405 हो गई जो कि 6 अक्टूबर 2022 का उच्चतम व्यापारिक मूल्य था। कुल मिलाकर, BTC का ट्रेडिंग वॉल्यूम 8.5 प्रतिशत बढ़कर 36.1 बिलियन हो गया।
पिछले 24 घंटों में ETH की कीमत 0.96 प्रतिशत बढ़कर 1,358 डॉलर हो गई। सुबह 3:44 बजे ईटीएच की कीमत 1,347 डॉलर से बढ़कर 1,380 डॉलर हो गई, जो कि 6 अक्टूबर 2022 का उच्चतम व्यापारिक मूल्य था। इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 29.2 प्रतिशत बढ़कर 11.5 बिलियन डॉलर हो गया।