फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Crypto Price Today: Profit-booking in the crypto market, Cardano and Shiba Inu break five percent

Crypto Price Today: क्रिप्टो बाजार में मुनाफावसूली, कार्डानो व शिबा इनु पांच प्रतिशत टूटे

Fri, 28 Oct 2022 12:13 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 28 Oct 2022 12:13 PM IST
सार

Crypto Price Today: बिटकॉइन 20,000 डॉलर का स्तर बनाए रखने में कामयाब रहा। वहीं, एथेरियम भी 1,500 डॉलर के स्तर के ऊपर बना हुआ है। कार्डानो और शीबा इनु में पांच-पांच प्रतिशत की गिरावट आई, इसके बाद एथेरियम और पॉलीगॉन में तीन-तीन प्रतिशत की गिरावट दिखी।

विज्ञापन
Crypto Price Today: Profit-booking in the crypto market, Cardano and Shiba Inu break five percent
बिटक्वाइन - फोटो : pixabay

विस्तार

पिछले कुछ दिनों में आई जोरदार तेजी के बाद शुक्रवार को क्रिप्टोकरेंसी बाजार में प्रॉफिट बुकिंग दिखी। इस कारण प्रमुख क्रिप्टो टोकन फिसलते नजर आए। हालांकि बिटकॉइन 20,000 डॉलर का स्तर बनाए रखने में कामयाब रहा। वहीं, एथेरियम भी 1,500 डॉलर के स्तर के ऊपर बना हुआ है। तीसरी तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था 2.6% बढ़ी, जो 2% की अपेक्षित वृद्धि से अधिक है। इस पॉजिटव खबर का भी क्रिप्टोबाजार पर सकारात्मक असर दिखा। 

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, यूनीस्वैप और अमेरिकी डॉलर से जुड़ी टीथर को छोड़कर अन्य सभी शीर्ष क्रिप्टो टोकन कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे। कार्डानो और शीबा इनु में पांच-पांच प्रतिशत की गिरावट आई, इसके बाद एथेरियम और पॉलीगॉन में तीन-तीन प्रतिशत की गिरावट दिखी।

विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप एक ट्रिलियन डॉलर के निशान से नीचे 980.18 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान क्रिप्टोकरेंसी बाजार में कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम 13% की गिरावट के साथ 89.23 बिलियन डॉलर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed