फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Crude Oil Prices At Two-Week Low OPEC Meeting Will Be Held Today News

Crude oil: कच्चे तेल की कीमतें दो हफ्ते के निचले स्तर पर, आज होगी ओपेक की बैठक

Wed, 03 Aug 2022 04:56 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 03 Aug 2022 04:56 AM IST
सार

मार्च में क्रूड तेल का भाव 113 डॉलर पर था जो अब 100 डॉलर के आस-पास कारोबार कर रहा है। विश्लेषकों ने कहा कि फैक्ट्री गतिविधियों के आंकड़ों के बाद कच्चे तेलों की कीमतों में गिरावट दिखी है। साथ ही दुनिया की अर्थव्यवस्था भी धीमापन की ओर बढ़ रही है।

विज्ञापन
Crude Oil Prices At Two-Week Low OPEC Meeting Will Be Held Today News
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 0.8 फीसदी गिरकर 15 जुलाई के निचले स्तर 99.26 डॉलर पर पहुंच गया। निवेशकों ने विनिर्माण में मंदी और ईंधन की घटती मांग के कारण सावधानी बरती, जिससे दाम में कमी देखी गई। तेल निर्माता इस हफ्ते आपूर्ति को बढ़ाने या न बढ़ाने पर विचार करने वाले हैं। इस हफ्ते में अमेरिकी क्रूड बेंचमार्क भी 92.42 डॉलर पर आ गया, जो 14 जुलाई के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया।

विज्ञापन


मार्च में क्रूड तेल का भाव 113 डॉलर पर था जो अब 100 डॉलर के आस-पास कारोबार कर रहा है। विश्लेषकों ने कहा कि फैक्ट्री गतिविधियों के आंकड़ों के बाद कच्चे तेलों की कीमतों में गिरावट दिखी है। साथ ही दुनिया की अर्थव्यवस्था भी धीमापन की ओर बढ़ रही है। सोमवार को इसकी चिंता तब बढ़ गई, जब संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, यूरोप और एशिया में सर्वेक्षणों से पता चला कि जुलाई में फैक्ट्री गतिविधियां कम रहीं।
विज्ञापन


बुधवार को ओपेक की बैठक
बुधवार को तेल उत्पादक देशों के संगठन (ओपेक) और रूस के साथ अन्य देशों की बैठक होनी है। इसमें सितंबर में तेल के उत्पादन पर निर्णय लिया जाएगा। इस फैसले पर सभी की नजर है। ऐसी उम्मीद है कि सिंतबर में उत्पादन स्थिर रह सकता है। हालांकि सऊदी अरब तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरे-धीरे घट रही तेल की कीमतें
विश्लेषकों ने कहा, तेल की कीमतों की तेजी धीरे-धीरे फीकी पड़ रही है। आपूर्ति और मांग की स्थिति स्पष्ट होने के बाद इसमें और गिरावट आ सकती है। इस बीच अमेरिका ने चीन की और कुछ अन्य कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया। इन कंपनियों ने पूर्वी एशिया को ईरानी तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों को बेचने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed