फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Crisil report Vegetarian thali became costlier by seven percent in February

क्रिसिल रिपोर्ट: शाकाहारी थाली फरवरी में सात फीसदी महंगी; प्याज के दाम 29 फीसदी बढ़े, टमाटर 38 फीसदी महंगा

Sat, 09 Mar 2024 07:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 09 Mar 2024 07:07 AM IST
सार

क्रिसिल के मुताबिक, शाकाहारी थाली का भाव फरवरी में 27.5 रुपये पर पहुंच गया, जबकि एक साल पहले यह 25.60 रुपये था। इस दौरान प्याज की कीमतें 29 फीसदी और टमाटर की 38 फीसदी बढ़ी हैं। हालांकि, पिछले महीने की तुलना में थाली की कीमत मामूली घटी है। 

विज्ञापन
Crisil report Vegetarian thali became costlier by seven percent in February
veg thali - फोटो : social media

विस्तार

प्याज और टमाटर की कीमतों में तेजी से फरवरी में शाकाहारी थाली सात फीसदी महंगी हो गई है। हालांकि, चिकन के दाम घटने से मांसाहारी थाली की कीमत नौ फीसदी सस्ती हो गई है। इससे पहले जनवरी में भी इसी तरह का रुझान था।

विज्ञापन

क्रिसिल के मुताबिक, शाकाहारी थाली का भाव फरवरी में 27.5 रुपये पर पहुंच गया, जबकि एक साल पहले यह 25.60 रुपये था। इस दौरान प्याज की कीमतें 29 फीसदी और टमाटर की 38 फीसदी बढ़ी हैं। हालांकि, पिछले महीने की तुलना में थाली की कीमत मामूली घटी है। मांसाहारी थाली के दाम एक साल पहले के 59.20 की तुलना में इस साल फरवरी में घटकर 54 पर आ गए हैं। इस साल जनवरी के 52 रुपये की तुलना में यह दो रुपये बढ़ गया है।

विज्ञापन

चिकन के दाम 20 फीसदी घटे
चिकन के दाम एक साल में 20 फीसदी तक घट गए हैं। मांसाहारी थाली की कीमत में इसका योगदान 50 फीसदी होता है। इस वजह से मांसाहाली थाली सस्ती हो गई है। इस साल जनवरी की तुलना में चिकन के दाम 10 फीसदी घटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed