फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Credit card purchases increased during festive season over three crore smartphones to be sold by Diwali

Festive Season: क्रेडिट कार्ड से बढ़ी खरीदारी, दिवाली तक बिकेंगे 3.5 करोड़ स्मार्टफोन; UPI लेनदेन भी बढ़ा

Wed, 16 Oct 2024 04:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 16 Oct 2024 04:54 AM IST
सार

काउंटरपाइंट की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस त्योहारी सीजन महंगे स्मार्टफोन की बिक्री ज्यादा हो रही है। अक्तूबर के पहले दो सप्ताह में 45,000 रुपये से अधिक कीमत वाले स्मार्टफोन की बिक्री 12 फीसदी बढ़ गई है। दिवाली तक कुल 3.5 करोड़ स्मार्टफोन बिकने की उम्मीद है। 
 

विज्ञापन
Credit card purchases increased during festive season over three crore smartphones to be sold by Diwali
स्मार्टफोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन शुरू होते ही खरीदारी में भी तेजी आने लगी है। स्मार्टफोन से लेकर कपड़ों तक की जमकर बिक्री हो रही है। तमाम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट कार्ड के जरिये अधिक खरीदारी हो रही है। यूपीआई लेनदेन भी बढ़ गए हैं। काउंटरपाइंट की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस त्योहारी सीजन महंगे स्मार्टफोन की बिक्री ज्यादा हो रही है। अक्तूबर के पहले दो सप्ताह में 45,000 रुपये से अधिक कीमत वाले स्मार्टफोन की बिक्री 12 फीसदी बढ़ गई है। दिवाली तक कुल 3.5 करोड़ स्मार्टफोन बिकने की उम्मीद है। पूरे साल के दौरान बिकने वाले स्मार्टफोन में त्योहारी बिक्री की हिस्सेदारी 30 फीसदी होती है। उधर, तीन से लेकर 12 अक्तूबर तक रेजरपे पर क्रेडिट कार्ड से लेनदेन में 106 फीसदी का उछाल आया है। यूपीआई से लेनदेन भी 60 फीसदी बढ़ा है। कुल भुगतान में 35-50 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।

विज्ञापन


ई-वे बिल 18 फीसदी बढ़ा : त्योहारी सीजन के चलते सितंबर में ई-वे बिल 18 फीसदी बढ़कर 10.9 करोड़ पर पहुंच गया। ई-वे बिल बढ़ने का मतलब है कि इससे ज्यादा जीएसटी वसूली होगी। इसका सीधा अर्थ है कि लोगों ने त्योहारी सीजन में खरीदारी अच्छी की है। अक्तूबर के ई-वे बिल में और ज्यादा तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


10 दिनों से खरीदी में आया तेज उछाल
व्यापारियों का मानना है कि ग्राहकों ने पिछले 10 दिनों से खरीदारी तेज कर दी है। अक्तूबर से लेकर नवंबर के पहले सप्ताह तक त्योहारी सीजन और उसके बाद शादियों के लिए अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 फीसदी बढ़ सकती है कपड़ों की मांग
क्लोथिंग एंड लाइफ स्टाइल रिटेलरों और शॉपिंग मॉल के व्यापारियों का कहना है कि पिछले दो सप्ताह से कपड़ों की त्योहारी मांग वापस आने लगी है। वीमार्ट के मुताबिक, दिवाली और उसके बाद कपड़ों की खरीदारी के रुझान में तेजी आएगी। यह मांग जाड़े की शुरुआत और शादियों के सीजन तक रहेगी। सेंट्रम की रिपोर्ट के मुताबिक, त्योहारों में कपड़ों की मांग 15 फीसदी बढ़ सकती है।

कॉरपोरेट गिफ्टिंग में 134 फीसदी वृद्धि
अमेजन के मुताबिक, इस माह के पहले 10 दिनों में कॉरपोरेट गिफ्टिंग में 134 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। कुल ऑर्डर 95 फीसदी और खरीदारों की संख्या 107 फीसदी बढ़ी है। इलेक्ट्रॉनिक्स श्रेणी में हेडफोन सबसे लोकप्रिय टेक गिफ्ट उत्पाद के रूप में उभरा है।


स्नैक्स और मिठाई भी लोकप्रिय श्रेणी
1.7 गुना की सालाना वृद्धि के साथ चॉकलेट सबसे बड़ी गिफ्टिंग श्रेणी है। ड्राई फ्रूट्स हैम्पर्स में एक साल पहले की तुलना में 3.7 गुना की वृद्धि हुई है। चाय और कॉफी हैम्पर्स भी सालाना दो गुना की वृद्धि के साथ गिफ्ट उत्पाद के रूप में उभरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed