{"_id":"5e945e438ebc3e6fd43b6029","slug":"cpi-inflation-retail-inflation-declined-estimated-to-decrease-to-5-9-in-march-from-6-58-in-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच राहत, मार्च में खुदरा महंगाई दर घटकर 5.9 फीसदी पहुंची","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
लॉकडाउन के बीच राहत, मार्च में खुदरा महंगाई दर घटकर 5.9 फीसदी पहुंची
Mon, 13 Apr 2020 06:39 PM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 13 Apr 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
मार्च में खुदरा महंगाई दर में आई गिरावट
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के बीच मार्च महीने में खुदरा महंगाई दर में गिरावट देखने को मिली है। कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रहे देश के लिए यह एक राहत भरी खबर है। सरकार की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2020 में खुदरा महंगाई दर घटकर 5.91 प्रतिशत हो गई है। वहीं, इससे पहले फरवरी में खुदरा महंगाई दर 6.58 फीसदी थी। एक महीने के अंदर खुदरा महंगाई दर में यह गिरावट दर्ज की गई है।
बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में ज्यादातर कारोबार ठप हो चुके हैं। हालांकि, जरूरी चीजों का उत्पादन लगातार हो रहा है। वहीं, लॉकडाउन के दौरान कई जरूरी सामानों की मांग भी बढ़ी है। ऐसे में बंदी के दौरान खुदरा महंगाई दर में आई गिरावट एक बड़ी राहत की खबर है।
फरवरी महीने के मुकाबले मार्च महीने में खुदरा महंगाई दर में भले ही कमी आई है, लेकिन अगर पिछले साल से तुलना की जाए तो यह काफी ज्यादा है। बता दें कि मार्च 2019 में खुदरा महंगाई दर 2.86 फीसदी थी।